Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 07:53 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सात जिलों में मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आज स ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
    हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सात जिलों में मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को सात जिलों में आंधी व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट चंबा, लाहुल स्पीति, ऊना बिलासपुर व हमीरपुर को छोड़ बाकी जिलों के लिए जारी किया है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, कुल्‍लू, शिमला व किन्‍नौर में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेश में 32 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

    पहाड़ों पर हिमपात से लुढ़का तापमान

    हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम दस्‍तक देने लगा है। रविवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। सोमवार सुबह की शुरुआत भी बादलों के साथ हुई है। पहाड़ों पर हल्‍की बर्फबारी हो रही है, इससे तापमान में गिरावट आई है। आज ज्‍यादा बर्फबारी होने की सूरत में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में सर्दी का मौसम पूरी तरह से दस्‍तक दे सकता है।

    पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

    • शिमला

       10 अक्टूबर, 21, 14

      11 अक्टूबर, 21, 13

    • ऊना

      10 अक्टूबर, 31, 19

      11 अक्टूबर, 31,19

    • कांगड़ा

      10 अक्टूबर, 28, 17

      11 अक्टूबर, 29, 17

    यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बारिश का कहर, यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद, दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकार्ड

    कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला, 13.1, 18.4
    • सुंदरनगर, 18.2, 26.9
    • भुंतर, 16.2, 29.9
    • कल्पा, 7.8, 18.0
    • धर्मशाला, 21.2, 25.9
    • ऊना, 20.0, 30.6
    • नाहन, 18.9, 24.9
    • केलंग, 5.3, 19.9
    • सोलन, 17.4, 24.0

    यह भी पढ़ें: JP Nadda: मैं एक आडिटर, सबके काम का हिसाब होगा, पंच परमेश्‍वर सम्‍मेलन में सेंधमारी पर चौकन्‍ना कर दिया सिलेबस