विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली से अमृतसर जा रही HRTC की लग्जरी बस बीच सड़क हो गई खराब, मंडी-पठानकोट हाईवे पर सनौरा चौक में लगा जाम

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 12:53 PM (IST)

मंडी-पठानकोट हाईवे पर सनौरा चौक के पास मनाली से अमृतसर जा रही एचआरटीसी की लग्जरी बस तकनीकी खराबी के कारण रुक गई, जिससे यातायात बाधित हुआ।

सनौरा चौक पर खराब हुई एचआरटीसी की लग्जरी बस। जागरण

सनौरा चौक पर खराब हुई एचआरटीसी की लग्जरी बस। जागरण

HighLights

  1. एचआरटीसी की लग्जरी बस तकनीकी खराबी से रुकी।

  2. मंडी-पठानकोट हाईवे पर सनौरा चौक पर जाम।

  3. यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य भेजा गया।

राजकुमार चौधरी, चैतड़ू (कांगड़ा)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर एचआरटीसी की लग्जरी बस हांफ गई। मनाली से धर्मशाला होते हुए अमृतसर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की लग्जरी बस रविवार सुबह करीब 5 बजे सनौरा चौक के पास अचानक तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई। व्यस्त चौक पर बस खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस के जवान मौके पर तैनात हो गए।

दूसरी बस मंगवाकर भेजे यात्री

बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार बताए गए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए धर्मशाला से निगम की दूसरी बस मंगवाई गई। इसके बाद खराब हुई लग्जरी बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित किया गया, ताकि उनकी आगे की यात्रा प्रभावित न हो।

इंजन के एक पार्ट में खराबी आने से बंद हुई बस

बस चालक के अनुसार, इंजन के एक पार्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण बस अचानक बंद हो गई। खराबी का पता लगने के बाद यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें दूसरी बस में बैठाया गया।

क्या कहते हैं ट्रैफिक पुलिस इन्चार्ज

यातायात पुलिस प्रभारी बजिंद्र सिंह ने बताया कि एचआरटीसी बस धर्मशाला से अमृतसर की ओर जा रही थी। सुबह सनौरा चौक के पास पहुंचने पर बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण बीच रास्ते में ही बंद हो गई। बस के अचानक खराब होने से सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज की बस हिमाचल में बाउंड, चिंतपूर्णी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की मौत मामले में की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।