विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JP Nadda Himachal Visit: हिमाचल में दो दिन चुनावी हुंकार भरेंगे नड्डा, जनप्रतिनिधियों से संवाद कर देंगे संदेश

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Updated: Sat, 08 Oct 2022 08:57 AM (IST)

JP Nadda Himachal Pradesh Visit भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह नौ व 10 अक्टूबर को हिमाचल आएंगे। इन दो दिनों में सभी संसदीय क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। JP Nadda Himachal Pradesh Visit, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह नौ व 10 अक्टूबर को हिमाचल आएंगे। इन दो दिनों में सभी संसदीय क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। संबोधन के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार करेंगे। नड्डा नौ अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11 बजे कांगड़ा के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निकाय के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर का भोजन कर हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।

तीन बजे हमीरपुर में कार्यक्रम

नड्डा हमीरपुर में तीन बजे बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) हमीरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद बहुतकनीकी संस्थान बडू के सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। इसी दिन इनका बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

मंडी और सोलन में भी होंगी बैठक

बिलासपुर से 10 अक्टूबर को मंडी के लिए रवाना होंगे। मंडी में दिन में 11 बजे बिपाशा सदन में जिला के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसी दिन नौणी विश्वविद्यालय सोलन के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। यहां शिमला संसदीय क्षेत्र के पंचायत और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसी दिन शाम को इनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले जेपी नड्डा का हिमाचल में चार दिन का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसे दो दिन का कर दिया है।

इनसे करेंगे बैठक

जेपी नड्डा जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, नगर निगम महापौर, उपमहापौर व पार्षद, पंचायतों के प्रधान और उपप्रधानों से बैठक करेंगे।

स्मृति ईरानी 10 को आएंगी हिमाचल

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी नारी को नमन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 10 अक्टूबर को हिमाचल आएंगी। इनका 10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे शाहतलाई हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद बिझड़ी में नारी को नमन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। इसी दिन 2:45 से 4:15 बजे तक ऊना में भी नारी नमन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। शाम को दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। स्मृति शिमला जिला में कार्यक्रम पहले ही भाग ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: HP Congress Candidate List: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चार प्रत्याशियों के नाम तय, छह पर फंसा पेच