Kangra Strike: कमर्शियल वाहन ऑपरेटर का जिलेभर में प्रदर्शन; चंबी में विधायक का स्टाफ रोका तो हुआ विवाद
कांगड़ा जिले में कमर्शियल वाहन ऑपरेटरों ने ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के विरोध में सोमवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक हड़ताल की। इस 'चक्का जा ...और पढ़ें
HighLights
एटीएस के विरोध में कांगड़ा में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल।
धर्मशाला, गग्गल, चंबी सहित कई स्थानों पर ऑपरेटरों का प्रदर्शन।
निजी स्कूल बंद रहे, स्कूल बसें नहीं चलीं, जनजीवन प्रभावित।
जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर आज सुबह से हड़ताल पर हैं। इन्होंने ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के विरोध में सोमवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक चक्काजाम का एलान किया हुआ था। इस कारण जिलेभर में कमर्शियल वाहनों के पहिये थम गए हैं। अधिकतर निजी स्कूल बंद हैं। स्कूल बसें भी नहीं चलीं।
टैक्सी आपरेटर, निजी स्कूल बस आपरेटर, ऑटो ऑपरेटर, बस व ट्रक ऑपरेटर धर्मशाला स्थित महात्मा गांधी स्मृति वाटिका में एकत्रित हुए। इसके अलावा मंडी पठानकोट हाईवे पर गगल के पास सनौरा चौक और रैत के पास चंबी में भी ऑपरेटर एकत्र हुए हैं। यहां कमर्शियल वाहनों को रोका जा रहा है।
विधायक का स्टाफ रोका
चंबी में प्रदर्शनकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का स्टाफ भी रोक लिया। विधायक का पीएसओ व अन्य स्टाफ सरकार की ओर से हायर किए गए टैक्सी वाहन में रैत से गगल की तरफ जा रहा था। इस दौरान काफी गहमागहमी भी हुई, लेकिन टैक्सी व अन्य ऑपरेटर नहीं माने व वाहन आगे नहीं जाने दिया।

निजी बसें और दूध व ब्रेड सप्लाई की गाड़ियां रुकवाईं
चंबी में ऑपरेटर ने निजी बसों को रुकवा दिया। इसके अलावा ब्रेड व दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ियों को भी रुकवा दिया।
धर्मशाला में आक्रोश रैली
धर्मशाला में जिलेभर के ऑपरेटर जुटे हैं, यह कचहरी तक आक्रोश रैली भी निकालेंगे। कचहरी में दिनभर हड़ताल करेंगे। जिलेभर की टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
खबरें और भी
बैजनाथ में निकाली रैली
बैजनाथ में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने रैली निकाली। बैजनाथ में 50 प्रतिशत प्राइवेट बसें चलती रही।

देहरा में हनुमान चौक पर धरना देते कमर्शियल वाहन ऑपरेटर।
देहरा में प्रदर्शन
देहरा की हनुमान चौक पर ऑपरेटर यूनियन प्रदर्शन कर रही है। यूनियन के सदस्यों ने पहले हनुमान चौक और फिर व्यास पुल के पास धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी अजय सिंह की अगुवाई में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। प्रदर्शन में ट्रक ऑपरेटर, ट्राला यूनियन और टैक्सी ऑपरेटर शामिल हैं।
देहरा में व्यास पुल के पास चक्काजाम
देहरा में यूनियन ने फिर से व्यास पुल के नजदीक यातायात जाम कर दिया। देहरा के तहसीलदार कर्म चंद कालिया के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ। ट्रक यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वे लोग यूनियन की कॉल पर धर्मशाला जाएंगे।
पालमपुर में जगह-जगह प्रदर्शन
पालमपुर के लगभग सभी चौराहों में टैक्सी यूनियन व अन्य ऑपरेटर्स ने प्रदर्शन किया। पालमपुर में प्राइवेट बसें बंद हैं। प्राइवेट बस ऑपरेटर भी धरना में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, ...तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी
कांगड़ा में हड़ताल... धर्मशाला में नारेबाजी करते ऑपरेटर pic.twitter.com/inc2cClmG4
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) April 6, 2026