विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेना के रिटायर्ड अधिकारी की सांड के हमले में मौत, 11 दिन पहले भवारना में बैंक के बाहर किया था लहूलुहान

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 21 Jun 2026 06:50 PM (IST)

कांगड़ा के भवारना में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी संसार चंद पटियाल की सांड के हमले से मौत हो गई। 11 ...और पढ़ें

सांड के हमले में रिटायर्ड सेना अधिकारी संसार चंद पटियाल का निधन हो गया।

सांड के हमले में रिटायर्ड सेना अधिकारी संसार चंद पटियाल का निधन हो गया।

HighLights

  1. सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की सांड के हमले से मृत्यु।

  2. भवारना में बैंक के बाहर हुआ था जानलेवा हमला।

  3. पालमपुर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन, सैन्य सम्मान।

संवाद सहयोगी, भवारना (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की सांड के हमले से मौत हो गई। भवारना क्षेत्र में 11 दिन पहले सांड ने रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन संसार चंद पटियाल पर पटियाल पर हमला कर दिया था। वह पेंशन लेने के बाद बैंक से बाहर आ रहे थे, इस दौरान सड़क पर सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

1953 में सेना में हुए थे भर्ती 

स्वर्गीय संसार चंद पटियाल का जन्म 14 अप्रैल 1938 में हुआ था और 14 अप्रैल 1953 में भारतीय सेना बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप में भर्ती हुए थे और अपनी सेवाएं प्रदान की थीं।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उनके निधन पर सेना के स्टेशन मुख्यालय पालमपुर से सूबेदार जगत तमांग के नेतृत्व में पांच सैनिकों की गार्ड टुकड़ी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंची और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैन्य जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान प्रदान करते हुए अंतिम सलामी दी।

परिवार सदमे में

स्वर्गीय संसार चंद पटियाल की पत्नी विमला देवी, पुत्र धर्मेंद्र तथा यशविंदर उनके अचानक इस तरह निधन से सदमे में हैं। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र धर्मेंद्र ने दी।

इन्होंने दी अंतिम विदाई

अंतिम विदाई में जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी, कर्नल एसएस राणा, बड़वार पंचायत प्रधान सुरेश पटियाल, भवारना पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार, प्रिंसिपल राजकुमार कायस्थ, प्रिंसिपल देवेंद्र पटियाल, पैरामिलिट्री के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मनवीर चंद कटोच, एस.एस. जरयाल, प्रिंसिपल संजय पटियाल, उद्यान विभाग के उपनिदेशक पुनी चंद राणा, प्रिंसिपल बलदेव कटोच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक, सेवानिवृत्त सैनिक एवं सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री बलों के सदस्य उपस्थित रहे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैंक के बाहर किया था हमला

11 जून को संसार चंद पटियाल पेंशन लेने के लिए भवारना स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। बैंक से बाहर निकलते ही एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सांड के चंगुल से छुड़ाकर तत्काल सिविल अस्पताल भवारना पहुंचाया था। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विवेकानंद अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

लोगों में दहशत

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने भवारना क्षेत्र में बढ़ते सांडों और बैलों के आतंक पर गहरी चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि बाजार, बैंक, विद्यालयों तथा मुख्य सड़कों के आसपास घूम रहे पशु आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। इससे पहले बारी में भी सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: मंडी में लव मैरिज से नाराज युवती के भाई और चाचा दराट लेकर घर में घुसे, ससुर की बाजू काटी; देवर भी किया लहुलूहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।