Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांगड़ा में खुला नया इलेक्ट्रिक बस डिपो, HRTC बेड़े में आईं 10 नई ई-बसें; उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दी जानकारी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की घोषणा के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसें और एक नया डिपो मिला है। ...और पढ़ें

    कांगड़ा डिपो को मिली 10 इलेक्ट्रिक बसें। फाइल फोटो

    कांगड़ा डिपो को मिली 10 इलेक्ट्रिक बसें। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांगड़ा को मिली 10 नई इलेक्ट्रिक बसें।

    2. उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस डिपो की घोषणा की।

    3. हिमाचल के बेड़े में अब 300 इलेक्ट्रिक बसें।

    संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिक बस डिपो की स्थापना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस डिपो की घोषणा के साथ कांगड़ा डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। ये जानकारी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के परिवहन के बेड़े में अब 300 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है, जिनमें से 10 बसें कांगड़ा डिपो को मिली हैं। अगले वर्ष 100 और इलेक्ट्रिक बसें हिमाचल में आएंगी, जिनमें से कांगड़ा को भी कोटा मिलेगा। इन इलेक्ट्रिक बसों के साथ 1000 इलेक्ट्रिक और 100 हाइड्रोजन बसें भी प्रदेश में आ रही हैं, जिससे कांगड़ा को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।

    C-201-1-DHA1028-475794

    अजय वर्मा ने बताया कि कांगड़ा बस अड्डे में इलेक्ट्रिक बस डिपो के संचालन के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। बस अड्डे की ऊपरी मंजिल पर डिपो कार्यालय बनाया जाएगा, जहां आरएम और अन्य अधिकारी बैठेंगे।

    इलेक्ट्रिक बस डिपो के वर्कशॉप के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा बस अड्डा जल्द ही सरकार के अधीन होगा, जिसके लिए 27 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा।

    गाहलियां में चलेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें

    गाहलियां पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में अजय वर्मा और एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने गांवों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से प्रदेश और देश की तस्वीर बदलती है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं और एपीएमसी अध्यक्ष ने दो महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की। उपाध्यक्ष एचआरटीसी ने मोक्ष धाम के निर्माण के लिए 31 हजार रुपए देने की घोषणा की और गाहलियां से चंगर क्षेत्र तक दो इलेक्ट्रिक बस चलाने की बात कही।