विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: दुकानों को किराये पर देने को लेकर नहीं बनी सहमति, पंचरुखी ब्लॉक समिति अगली बैठक में करेगी फैसला

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:20 AM (IST)

पंचरुखी ब्लाक समिति की त्रैमासिक बैठक में दुकानों के किराये, मार्किंग और अनुबंध नवीनीकरण पर सहमति नहीं बन पाई।

दुकानों को किराये पर देने को लेकर नहीं बनी सहमति (जागरण फोटो)

दुकानों को किराये पर देने को लेकर नहीं बनी सहमति (जागरण फोटो)

HighLights

  1. दुकानों के किराये पर सहमति नहीं बन पाई।

  2. निर्णय अगली त्रैमासिक बैठक तक के लिए टला।

  3. पार्किंग और स्वच्छता सुधार पर भी चर्चा हुई।

संवाद सहयोगी, पंचरुखी। पंचरुखी ब्लॉक समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को समिति हाल में अध्यक्ष अनुपमा डोगरा और उपाध्यक्ष किशोरी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में खंड विकास अधिकारी विवेक चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति की दुकानों के लंबित किराये की वसूली, नंबर सहित मार्किंग और अनुबंध नवीनीकरण पर चर्चा हुई। सदस्यों ने इन मुद्दों पर विचार रखे, लेकिन एकमत नहीं बन पाने के कारण कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। दुकानों से जुड़े मामले को अगली बैठक में फिर उठाया जाएगा।

बैठक में पंचरुखी ब्लाक परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता पर भी विचार-विमर्श हुआ। परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए जरूरी सुधारों पर चर्चा की गई।

दुकानों से संबंधित मुद्दों पर इस बार सहमति नहीं बन सकी। हालांकि, समिति की त्रैमासिक बैठक का कोरम पूरा रहा और बैठक संपन्न हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।