Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: बस को हाथ लगाने पर बवाल, सफाई कर्मी और कंडक्टर में खूब चले लात-घूंसे; पंचरुखी थाने पहुंचा मामला

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    पंचरुखी बाजार में एक निजी बस के परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला थाने में आपसी समझौते से ...और पढ़ें

    पंचरुखी बाजार में हुए विवाद के बाद लोगों से बात करती पुलिस।

    पंचरुखी बाजार में हुए विवाद के बाद लोगों से बात करती पुलिस।

    HighLights

    1. पंचरुखी बाजार में बस परिचालक और सफाईकर्मी में मारपीट हुई।

    2. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

    3. बाजार में जाम और अव्यवस्थित बस संचालन पर चिंता जताई।

    संवाद सहयोगी, पंचरुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के पंचरुखी बाजार में सोमवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी बस के परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थिति को संभालने के लिए पंचरूखी पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ। 

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बाजार के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर कारोबार शुरू करने की तैयारी में थे। इसी दौरान सफाई कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाजार की सफाई कर रहे थे और दुकानों के बाहर से कूड़ा एकत्रित कर रहे थे। तभी एक निजी बस पंचरुखी मुख्य चौक पर आकर रुकी। सफाई कर्मचारी ने चालक से बस को थोड़ा आगे करने का आग्रह किया, ताकि सफाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

    बस को हाथ लगाने पर बवाल

    चालक ने बस आगे बढ़ा दी, लेकिन इसी दौरान बस को हाथ लगने की बात को लेकर परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और परिचालक द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया।

    पंचायत प्रधान व बाजार कमेटी ने शांत करवाया मामला

    प्रनोह पंचायत के प्रधान पप्पी भूरिया तथा बाजार कमेटी के प्रधान सुदर्शन अवस्थी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि बताया गया कि बस परिचालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर पंचरुखी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में आपसी सहमति से समझौता होने पर मामला समाप्त कर दिया गया। 

    घटना के बाद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने बाजार में लगातार लगने वाले जाम और अव्यवस्थित बस संचालन पर भी चिंता जताई। 

    मुख्य चौक से आगे खड़ी हों बसें

    बाजार कमेटी के प्रधान सुदर्शन अवस्थी और प्रनोह पंचायत के प्रधान पप्पी भूरिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि निजी बसों के लिए पंचरुखी मुख्य चौक से आगे निर्धारित स्थान तय किए जाएं, ताकि मुख्य बाजार में अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने यह भी मांग की कि जो चालक निर्धारित समय से अधिक देर तक बाजार में बस खड़ी रखें, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बोह के आपदा प्रभावितों की मदद में जुटी सेना, मकान के लिए जमीन भी देगी हिमाचल सरकार; मवेशियों का भी मिलेगा मुआवजा