Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'नौकरियां देने के नाम पर जनता को सफेद झूठ परोस रहे मुख्यमंत्री', राजीव बिंदल का CM सुक्‍खू पर हमला

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:38 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) ने मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू (CM Sukhu) पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नौकरी द ...और पढ़ें

    राजीव बिंदल ने सीएम सुक्‍खू पर जमकर साधा निशाना (फाइल फोटो)
    राजीव बिंदल ने सीएम सुक्‍खू पर जमकर साधा निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. उपचुनावों में भी झूठ बोलने में लगे सुक्‍खू: बिंदल
    2. कांग्रेस की गारंटियां भी निकली झूठी: राजीव बिंदल
    3. जनता की आंखों में झोंकी जा रही धूल: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

    जागरण संवाददाता, देहरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Sukhu) 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28000 नौकरियां देना तो दूर 28 नौकरियां भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनता को नहीं दी हैं।

    कांग्रेस की झूठी गारंटी: बिंदल

    दिसंबर 2023 में चुनाव के समय पहली कैबिनेट में सालाना एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी गई। साथ ही अब डेढ़ साल बाद एक भी नौकरी न देकर सफेद झूठ बोलकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है।

    30 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी प्रदेश सरकार: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

    देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि 30 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी प्रदेश सरकार 9000 करोड़ का कर्ज और लेने जा रही है। बावजूद इसके प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं तो क्या यह कर्ज की राशि मित्रों के टोले की भलाई के लिए ली जा रही है? क्योंकि बकौल मुख्यमंत्री प्रदेश का खजाना खाली है इसलिए विकास कार्य नहीं किए जा सकते।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में 154 ट्रांसफॉर्मर ठप... गांवों में छाया अंधेरा, भारी बारिश के कारण 62 सड़कें बंद; अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

    उपचुनावों के प्रचार में भी झूठ बोल रही प्रदेश सरकार: बिंदल

    डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन उपचुनावों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा झूठ बोलने का काम फुल स्पीड से चला हुआ है। देहरा की जनता को मायाजाल व भ्रमजाल में बांधने के लिए सरकार ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shimla News: अब चूड़ियां व ज्वैलरी पहनकर वर्कर नहीं बना पाएंगे खाना, मिड-डे मील को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

    सारे चुनाव को अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है और अधिकारी छोटे-बड़े कर्मचारियों सहित हर किसी को डराकर धमकाकर वोट प्राप्त करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। नालागढ़ में गुंडागर्दी बनाम अच्छा सेवक, गुंडागर्दी बनाम समाज सेवक चुनाव बन गया है और भाजपा उम्मीदवार केएल ठाकुर को जिताने में जनता जुट गई है।