Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharad Purnima 2022: बेहद खास है शरद पूर्णिमा, आज लक्ष्‍मी पूजा से होगी धनवर्षा, इस मंत्र का करें जाप

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 12:42 PM (IST)

    Sharad Purnima Puja Vidhi शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी उल्लू पर सवार होकर धरती पर भ्रमण करेंगी। इस दिन माता अपने भक्तों की समस्याओं को दूर करने के लिए ...और पढ़ें

    शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का खास महत्‍व है।
    शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का खास महत्‍व है।

    धर्मशाला, जागरण टीम। Sharad Purnima Puja Vidhi, इस बार शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी अपनी सवारी उल्लू पर सवार होकर धरती पर भ्रमण करेंगी। इस दिन माता अपने भक्तों की समस्याओं को दूर करने के लिए वरदान देती हैं। वैसे तो हर माह में पूर्णिमा आती है। लेकिन शरद पूर्णिमा का महत्व ज्यादा खास बताया गया है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा की रात्रि पर चंद्रमा पृथ्‍वी के सबसे निकट होता है तथा इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। चंद्रमा की किरणें अमृत की वर्षा करती हैं।

    इस दिन हुआ था मां लक्ष्‍मी का जन्‍म

    ज्योतिष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जवाली के ज्योतिष पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस साल शरद पूर्णिमा आज नौ अक्टूबर को पड़ रही है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, इसलिए धन प्राप्ति के लिए भी यह तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तिथि आज सुबह तीन बजकर 41 मिनट पर शुरू हो चुकी है। पूर्णिमा अगले दिन सोमवार दस अक्टूबर को सुबह दो बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Puja Vidhi: करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए किस तरह करें पूजा, यहां जानिए सबकुछ

    खीर का करें सेवन

    मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों में रखी खीर का सेवन करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। इस खीर को चर्म रोग से परेशान लोगों के लिए अच्छा बताया जाता है। यह खीर आंखों से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों को भी बहुत लाभ पहुंचाती है। इसके अलावा इसे कई मायनों में खास माना जाता है। इस रात को खीर बनाकर चांदी के बर्तन में डालकर छलनी से ढककर खुले आसमान के नीचे रखें। सुबह घर में बीमार व्यक्ति को इसे खिलाएं, इससे व्यक्ति के सभी रोग दूर हो जाते हैं।

    अपार धन पाने का उपाय

    रात के समय मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। उन्हें सफेद मिठाई और सुगंध अर्पित करें। श्री कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नम: का जाप करें। मां लक्ष्मी जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकती है। बस उन तक सच्ता मन से अपनी बात पहुंचानी होगी और जब धरती पर साक्षात आए तो इससे पावन घड़ी और क्या हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: World Post Day:विश्‍व के सबसे ऊंचे डाकघर में गांव के लोगों से ज्‍यादा पर्यटकों की चिट्ठ‍ियां, जानिए रोचक तथ्‍य

    यह भी पढ़ें: Ration Depot Himachal: हिमाचल में 19.40 लाख राशन कार्ड धारकों को सस्‍ती मिलेगी मलका की दाल, चने की दाल महंगी