विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला-मटौर फोरलेन: ट्विन टनल और रियुंद पुल से दौड़े वाहन, 12 मिनट में पहुंचेंगे रानीताल; हमीरपुर भी नहीं दूर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 01:30 PM (IST)

शिमला-मटौर फोरलेन पर ट्विन टनल और रियुंद पुल यातायात के लिए खुल गए हैं, जिससे कच्छियारी से रानीताल का सफर ...और पढ़ें

शिमला-मटौर फोरलेन पर ट्विन टनल से गुजरती गाड़ियां और रियुंद पुल। जागरण

शिमला-मटौर फोरलेन पर ट्विन टनल से गुजरती गाड़ियां और रियुंद पुल। जागरण

HighLights

  1. ट्विन टनल और रियुंद पुल यातायात के लिए खुले।

  2. कच्छियारी से रानीताल का सफर 12-14 मिनट में।

  3. कांगड़ा से हमीरपुर तक आवागमन अब आसान।

जागरण टीम, कांगड़ा। शिमला-मटौर फोरलेन पर सुहाना सफर शुरू हो गया है। कच्छियारी से रानीताल तक का सफर अब 12 से 14 मिनट में तय होगा। एनएचएआई ने ट्विन टनल और रियुंद पुल यातायात के लिए खोल दिए हैं। पहले कांगड़ा से रानीताल तक पहुंचने में 35 से 40 मिनट तक का समय लग जाता था। टनल के पास जाम लग जाने पर कई बार एक घंटा भी लग जाता था।

155 मीटर लंबाई

रियुंद खड्ड पर 155 मीटर लंबे प्रमुख पुल के निर्माण के पूरा होने के साथ ही यह महत्वपूर्ण परियोजना यातायात के लिए शुरू हो गई है। इस पुल की ऊंचाई काफी ज्यादा है। 

दूरी भी हुई कम

फोरलेन बनने के बाद जाम का झंझट खत्म हो गया है। साथ ही दूरी भी 3 किलोमीटर कम हो गई है। कच्छियारी से रानीताल की दूरी अब 14 किलोमीटर रह गई है, पहले यह 17 किलोमीटर थी।

593 मीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल

593 मीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग, तीन प्रमुख पुल, जिनकी कुल लंबाई लगभग 477 मीटर है, 160 मीटर लंबा वायाडक्ट, 455 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज और रियूंद खड्ड पर 155 मीटर लंबा प्रमुख पुल शामिल है।

कांगड़ा से नादौन मिनटों में

कांगड़ा से नादौन का सफर भी अब महज 35 मिनट में हो पाएगा। हमीरपुर तक पहुंचने में 60 मिनट तक लगेंगे। कांगड़ा से हमीरपुर का आवागमन बेहद आसान होगा। 

बालूग्लोआ पुल भी होगा शुरू

रानीताल से आगे बालूग्लोआ पुल का काम भी जल्द ही पूरा होगा। एक महीने के भीतर इस पुल के भी शुरू हो जाने से सफर और आसान होगा। 

क्या कहते हैं निदेशक

परियोजना निदेशक एनएचएआई हमीरपुर राकेश यादव का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद पुल और टनल से सफर शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन में पुल पर लाइट भी लग जाएंगी। पुल की अप्रोच के आसपास सुरक्षा कार्य चल रहे हैं, जो चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कीरतपुर-मनाली फोरलेन होगा चकाचक, पंडोह-टकोली खंड की डेडलाइन तय; 58 करोड़ से 30 KM हिस्से का होगा सुधार कार्य 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।