Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकाघाट को दिलाएगी उसका छीना हुआ हक:विक्रमादित्य

    By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 06:15 PM (IST)

    शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकाघाट हलके को उसका छीना हुआ हक वापिस दिलाएंगे। पांच साल में जयराम सरकार ने यहां ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकाघाट हलके को उसका छीना हुआ हक वापस दिलाएंगे।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकाघाट हलके को उसका छीना हुआ हक वापस दिलाएंगे।

    सरकाघाट,संवाद सहयोगी। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकाघाट हलके को उसका छीना हुआ हक वापिस दिलाएंगे। पांच साल में जयराम सरकार ने यहां की जनता के साथ भेदभाव किया है। कई बड़े कार्यालय धर्मपुर स्थानांतरित शिफ्ट किए हैं। प्रदेश की जनता डबल ईंजन की सरकार से दुखी हो चुकी है। महंगाई व बेरोजगारी अपने चरम पर है। प्रदेश कर्ज के बोझ तले दब चुका है। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सरकाघाट में रोजगार यात्रा निकाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

    कांगेस सत्ता में आते ही बहाल करेगी ओपीएस

    कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर ओपीएस की बहाली होगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर माह 1500 रुपये दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। हिमाचल में भी युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं तक पहुंचने का कार्य कर रही हैं। युकां के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट हलके में कांग्रेस का वनवास समाप्त होने वाला हैं। सरकाघाट में जितना भी विकास हुआ है,वह कांग्रेस की देन हैं। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है उस दिन से सरकाघाट के विकास को ग्रहण लग गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर ने भी भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर डा.पन्ना लाल,शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुलेरिया सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

    ये भी पढ़ें : हमीरपुर से लोकसभा के लिए हैट्रिक बनाई थी सुरेश चंदेल ने, 1998 में रह चुके हैं प्रदेशाध्‍यक्ष

    ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री का देहरा दौरा फिर स्थगित, लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी