विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुल्लू में मनोरंजन का होगा हाईडोज, देशभर के 200 पहलवान सिराज उत्सव के दंगल में लेंगे भाग; इस दिन होगा आयोजन

By davinder thakurEdited By: Preeti Gupta
Updated: Fri, 06 Oct 2023 04:28 PM (IST)

Siraj Utsav in Kullu आनी का सिराज उत्सव लवी मेले में इस बार देश भर के 200 पहलवान दंगल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता को आयोजन चा ...और पढ़ें

कुल्लू में सिराज उत्सव का होगा आयोजन
कुल्लू में सिराज उत्सव का होगा आयोजन

HighLights

  1. सिराज उत्सव आयोजन में स्टार कलाकार व देश भर के पहलवान लेंगे भाग
  2. दो से चार नवंबर तक आयोजित होगा आनी का सिराज उत्सव लवी मेला
  3. तीन नवंबर को सिराज उत्सव में पांच हजार महिलाएं लेगी लोकनृत्य में भाग

संवाद सहयोगी, आनी/ कुल्लू। Siraj Utsav in Kullu: आनी का सिराज उत्सव लवी मेले में इस बार देश भर के 200 पहलवान दंगल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता को आयोजन चार नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा तीन नवंबर शुक्रवार रात्रि स्टार नाइट में प्रदेश के नामी स्टार कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। कलाकारों की सूची आगामी बैठक में जारी की जाएगी।

दो से चार नवंबर तक मनाया जाएगा सिराज उत्सव

यह निर्णय वीरवार को आनी के विश्राम गृह में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने लिए। सिराज उत्सव दो से चार नवंबर तक मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की।

बैठक में अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि इस बार देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में सिराज उत्सव नए रंग रूप भव्य आयोजन बेहतरीन कार्यक्रमों के साथ दो नवंबर वीरवार को शुरू होगा।

पांच हजार महिलाएं लोकनृत्य में होंगी शामिल

उत्सव में देवता शमशरी महादेव,देवता पनेवी नाग,देवता कुलक्षेत्र महादेव ओलवा,सहित देवता देवता शेषनाग कोट भझारी, देवता टकरासूनाग, देवता व्यास ऋषि को भी आमंत्रित किया जाएगा।

मेले का मुख्य आकर्षण तीन नवंबर शुक्रवार को आनी ब्लॉक की पांच हजार महिलाएं लोकनृत्य में शामिल होंगी। जिसके लिए आनी ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें- पैराग्लाइडर को भारी पड़ा पैराग्लाइडिंग करना, दो पायलट पर लगा पांच हजार का जुर्माना; जानें पूरा मामला

दंगल प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के प्रभारी बने ये लोग

दंगल प्रतियोगिता आयोजन कमेटी प्रभारी हुकम चंद चौधरी दयाल, भगवान दास, नरोत्तम ठाकुर को बनाया गया। मिश्रा ने कहा की मेला कमेटी जल्द स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करेगी। मेला कमेटी ने देवता शमशरी महादेव सहित छह देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिया है।

बैठक में ये लोग हुए शामिल

नगर पंचायत पार्षद शशि मोल्होत्रा,गुलाब ठाकुर ने भी सिराज उत्सव मेला आयोजन बारे अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। व्यापार मंडल आनी एवं अन्य सभी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएं इस उत्सव में शामिल होंगे। इस बैठक में कमेटी अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा,उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर,महासचिव शिवराज शर्मा,सचिव महेंद्र ठाकुर,कोषध्यक्ष सत्यापाल ठाकुर,संचालन समिति प्रभारी सतपाल ठाकुर कुकू,धनीराम ठाकुर,नवल ठाकुर,शशि मल्होत्रा,गुलाब ठाकुर,किशोरी लाल शीली,देवराज,प्रधान ग्राम पंचायत बखनाओं बाबी ठाकुर,उर्मिला ठाकुर,उप प्रधान प्रताप ठाकुर डीम, कपिल,बंसीलाल,रमेश ठाकुर,नवनीत शर्मा, एलआर अग्रवाल,ललित शर्मा आदि मेला कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-  Himachal Crime: छह साल की मासूम के साथ स्कूल में दरिंदगी, चिल्लाती रही बच्ची फिर भी हैवान को नहीं आई दया