Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा, दिए ये निर्देश

    By davinder thakurEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 11:13 AM (IST)

    मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू में दशहरा आयोजन के लिए होने वाले तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने रथ ग्राउंड जिला आयुर् ...और पढ़ें

    कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा
    कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा

    HighLights

    1. कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा
    2. कलाकेंद्र, रथ मैदान सहित ढालपुर मैदान का निरीक्षण कर दिए उचित दिशा निर्देश
    3. अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने के दिए आदेश

    कुल्लू, संवाद सहयोगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर (CPS Sunder Singh Thakur) ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान रथ ग्राउंड, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट हिडिंबा माता के बैठने के स्थान, प्रदर्शनी मैदान, खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद कुल्लू व लोक निर्माण विभाग (Municipal Council and Public Works Department, Kullu) के अधिकारियों को इन स्थलों पर किए जा रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    24 सितंबर को होगी दशहरा समिति की बैठक

    इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। 24 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे।

    ये भी पढ़ें:- तीन महीने और चार राज्य, सिक्किम से लेकर कर्नाटक तक दलाई लामा का दौरा; बौद्ध धर्म का देंगे उपदेश

    इसी दिन बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के कर्टन रेजर भी जारी करंगे। दूसरे को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष लगभग 18 देशों ने अपने सांस्कृतिक दल भेजने को हामी भरी है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। ये सभी दल 25 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक परेड में भाग लेकर अपने अपने देशों,व राज्यों की समृद्ध संस्कृति से दशहरे में शामिल मेहमानों को रुबरु करवाएंगे।

    दशहरे के समापन पर समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखेगी

    दशहरे के समापन पर 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवाल में कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दो स्थानों लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र व प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी ग्राउंड में नया मंच बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- पिंजौर-बद्दी फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू, 296 करोड़ का मुआवजा बांटा गया