Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh: सुरेश कारदो बोले- मार्कंडेय को टिकट दिया तो कांग्रेस अधिकारी देंगे इस्तीफा, नेता की एंट्री से पहले दी चेतावनी

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 07:17 AM (IST)

    पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय के कांग्रेस में आने की अटकलों से शीत मरुस्थल यानी लाहुल स्पीति में सियासी पारा गर्मा गया है। कांग्रेस के टिकट के तलब ...और पढ़ें

    कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाहुल स्पीति कांग्रेस के महासचिव सुरेश कारदो। जागरण
    कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाहुल स्पीति कांग्रेस के महासचिव सुरेश कारदो। जागरण

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय के कांग्रेस में आने की अटकलों से शीत मरुस्थल यानी लाहुल स्पीति में सियासी पारा गर्मा गया है। कांग्रेस के टिकट के तलबगार किसी भी सूरत में मार्कंडेय के कांग्रेस में आने के विरोध में खड़े हो गए हैं। लाहुल स्पीति कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुरेश करदो ने कहा कि पार्टी में बाहर से आने वाले नेताओं का कांग्रेस बहिष्कार करेगी।

    कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में सुरेश ने कहा कि लाहुल में किसी अन्य पार्टी से नेता को कांग्रेस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने हाईकमान से आग्रह किया है कि दूसरी पार्टी से आए हुए नेता को टिकट न दें अगर ऐसा हुआ तो लाहुल की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पदाधिकारी त्यागपत्र दे देंगे। हमने अपना पूरा जीवन छात्र राजनीति से आज तक जिला कांग्रेस को समर्पित किया है। हम कांग्रेस के मजबूत सिपाही रहे हैं।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया जिक्र

    कांग्रेस के बैनर तले रवि ठाकुर को लाहुल की जनता ने विजयी बनाया। अफसोस है वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उप चुनाव में जनता उन्हें इसका जवाब देगी। भाजपा में मंत्री रहे डा. रामलाल मार्कंडेय को अगर टिकट मिलता है तो हम इसका विरोध करेंगे।

    बाहर से अगर नेता आते रहेंगे तो संगठन में कार्य कर रहे लोगों का क्या होगा। वह भी लाहुल से दावेदार हैं। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री लाहुल का दौरा पांच साल में कम ही करते रहे हैं, लेकिन आज कांग्रेस सरकार में लाहुल में सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन बार आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने रवि ठाकुर को भी घेरा। आज कई योजनाएं लाहुल में चल रही हैं। सुरेश ने कहा कि वह एनएसयूआइ से लेकर आज जिला कांग्रेस तक अनेक पदों पर आसीन रहे हैं। पंचायतीराज में शामिल किया गया था। कांग्रेस ने हिमाचल के बेहतर अध्यक्ष से नवाजा है। संगठन उनके लिए सर्वोपरि है।

    यह भी पढ़ें -

    Himachal News: अटल टनल फोर बाय फोर वाहनों के लिए बहाल, प्रदेश में चार NH सहित 274 सड़कें बंद

    Himachal Politics: लोकसभा चुनावों को लेकर गरमाई हिमाचल की राजनीति, बीजेपी के नाराज नेता कांग्रेस से कर रहे संपर्क