Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal School Closed: हिमाचल में बर्फबारी से बिगड़े हालात, कई जिलों में स्कूल बंद; आंगनबाड़ी केंद्रों की भी छुट्टी

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 02:05 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 28 फरवरी के लिए सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने छात्रों की सुरक् ...और पढ़ें

    हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल बंद
    हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल बंद

    HighLights

    1. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय
    2. प्रदेश में लगातार भारी हिमपात और बारिश हो रही है

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण जिला में सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे। उपायुक्त कुल्लू तोरुल रवीश ने बताया कि प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

    उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ठंड बढ़ने से छात्रों की मुश्किलें और बढ़ सकती थीं। कई स्थानों पर भू-स्खलन का भी खतरा है। इसलिए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों-आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 फरवरी के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में इन लोगों को फ्री में मिलेगा पानी, नहीं आएगा कोई बिल; सुक्खू सरकार ने किया एलान

    चंबा में सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद

    चंबा जिला में मंगलवार देर रात से हो रहे भारी हिमपात और वर्षा के कारण सभी शिक्षण संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। वर्षा और हिमपात के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ठंड बढ़ने से छात्रों की मुश्किलें और बढ़ सकती थीं।

    भारी बर्फबारी के कारण चंबा की पांगी घाटी का संपर्क कटा

    कई स्थानों पर भू-स्खलन का भी खतरा है। इसलिए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 फरवरी के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। भारी हिमपात के कारण जिला चंबा की पांगी घाटी का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह से कटा हुआ है।

    खबरें और भी

    घाटी में करीब चार फीट तक हिमपात हो चुका है। जबकि शुक्रवार को भी हिमपात का दौर जारी है। वही चंबा मुख्यालय सहित अन्य मध्यम ऊंचाई और निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी है।

    भारी वर्षा के कारण जगह-जगह सड़कों पर भूस्खलन हो रहा है। पठानकोट चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उपायुक्त ने जिला चंबा के लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा; प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की दी सलाह