Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Tourism: वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब; इन जगहों पर बढ़ी रौनक

    Updated: Fri, 10 May 2024 05:01 PM (IST)

    Himachal Tourism हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। मनाली से लाहौल तक पर्यटकों की भीड़ से रौनक बढ़ गई है। मनाली में मई के ...और पढ़ें

    हिमाचल के मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब
    हिमाचल के मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

    जागरण संवाददाता, मनाली। पर्यटन नगरी मनाली (Manali Tourism) में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है। कोकसर से जिंगजिंगबार तक पर्यटक बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। मनाली से लाहौल तक पर्यटकों की भीड़ से रौनक बढ़ गई है।

    मनाली में मई के पहले सप्ताह की अपेक्षा दूसरे में पर्यटकों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। सप्ताहांत पर यह आंकड़ा और बढ़ रहा है। तीन दिन में अन्य राज्यों से पांच हजार पर्यटक मनाली पहुंचे हैं।

    पर्यटकों को करना होगा इंतजार

    रोहतांग दर्रे निहारने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से मनाली के पर्यटन कारोबारी खुश हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Tourism: हिमाचल में छुट्टियों का स्‍पेशल पैकेज, राजधानी में पर्यटकों की उमड़ी भीड़; होटलों में बढ़ी ऑक्‍यूपेंसी

    इस सप्ताहांत तीन अवकाश होने के कारण पर्यटकों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। बुधवार को 1100 व वीरवार को 1336 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार सायं तक 1400 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। रोहतांग दर्रा खुलने के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

    इन स्‍थलों पर बढ़ी रौनक

    पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, क्लब हाउस, वशिष्ठ, सोलंगनाला, नग्गर आदि में रौनक बढ़ गई है। मनाली की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।

    यह भी पढ़ें: 'नहीं निकाले जाएंगे सीएम हेल्पलाइन के कर्मी', CM सुक्खू ने दिया आश्वासन; कंपनी प्रबंधक और कर्मचारियों से होगी मुलाकात

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि गत सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज हुई है। सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ रही है। पर्यटन निगम के डीजीएम बीएस ओकटा ने कहा कि निगम के होटलों में अच्छी बुकिंग है।

    खबरें और भी