Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'भारत को क्‍यों नहीं किया गया हिंदू राष्‍ट्र घोषित...', BJP प्रत्‍याशी कंगना ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 13 May 2024 11:42 AM (GMT+05:30)

    Himachal News मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत को क्‍यों हिंदू राष ...और पढ़ें

    BJP प्रत्‍याशी कंगना ने कांग्रेस पर उठाए सवाल (फाइल फोटो)
    BJP प्रत्‍याशी कंगना ने कांग्रेस पर उठाए सवाल (फाइल फोटो)

    एएनआई, कुल्‍लू। अभिनेता से राजनेता बनी भाजपा की लोकसभा उम्‍मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने पिछले बयान को दोहराया है। उन्‍होंने कहा कि भारत को 2014 में आजादी मिली। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि वह भारत को हिंदू राष्‍ट्र बने हुए ही देखना चाहती है।

    कंगना ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

    भाजपा प्रत्‍याशी ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने पहले मुगलों और फिर अंग्रेजों के अधीन सदियों की गुलामी देखी और झेली। 1947 के बाद ब्रिटिश शासन से तो मुक्ति मिली लेकिन कांग्रेस के कुशासन के कारण देश को हिंदू राष्‍ट्र घोषित नहीं किया गया।

    कंगना ने आगे कहा कि सही मायनों में देश को सनातन के लिए आजादी 2014 में मिली। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली। मोदी सरकार ने हमें बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने और उसका प्रदर्शन करने तथा भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता दी।

    विक्रमादित्‍य के सामने चुनाव लड़ रही हैं कंगना

    कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के समय भारत को हिंदू राष्‍ट्र क्‍यों घोषित नहीं किया गया। साथ ही कहा कि हम अपनी सरकार में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के दिशा में काम करेंगे। भाजपा ने कंगना को मंडी से मैदान में उतारा है। वहीं यह राज्य सत्तारूढ़ कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कंगना को चुनौती दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज होगा नामांकन, अनुराग ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी सहित ये दिग्गज भरेंगे पर्चा

    1 जून को होंगे हिमाचल में चुनाव

    हिमाचल में 1 जून को होने वाले मतदान में न केवल चार सीटों से लोकसभा सदस्यता के लिए उम्मीदवार खड़े होंगे, बल्कि असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और पाला बदलने के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीटों के लिए भी सदस्य चुने जाएंगे। 2019 के चुनाव में राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार दोबारा जीत हासिल करने की कोशिश में है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'देश को लूट कांग्रेस ने कर दिया खोखला...', हिमाचल सरकार पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

    मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के लिए प्रतीकात्मक महत्व रखता है, क्योंकि इसे वीरभद्र परिवार का गढ़ माना जाता है। यह सीट वर्तमान में दिवंगत नेता की विधवा प्रतिभा सिंह के पास है। तत्कालीन भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लिए सीट छीन ली।