Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनाली में पर्यटकों की मौज! बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा, बारालाचा व शिंकुला में आधा फीट हिमपात

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 09:24 AM (GMT+05:30)

    Snowfall in Manali मनाली में पर्यटकों को अपनी ओर खींचने के लिए बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में सुबह से हिमापत हो रहा है । बाराला ...और पढ़ें

    मनाली में शुरू हो गई बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा
    मनाली में शुरू हो गई बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

    मनाली, जागरण संवाददाता। Snowfall in Manali: कुल्लू और मनाली घूमने के लिए पर्यटकों के लिए जिसका इंतजार होता है। वह इंतजार अब खत्म हो गया है। मनाली में पर्यटकों को अपनी ओर खींचने के लिए बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में सुबह से हिमापत हो रहा है । बारालाचा और तंगलंगला दर्रे में आधा फीट हिमपात हो चुका है, जबकि क्रम जारी है।

    शिंकुला दर्रे में आधा फीट हुआ हिमपात

    दूसरी ओर जंस्कार को लाहुल से जोड़ने वाले शिंकुला दर्रे में भी आधा फीट हिमपात हुआ है। हालांकि सुबह के समय दो गाड़ियां मनाली की ओर से लेह रवाना हुई हैं, लेकिन हिमपात का क्रम जारी रहने से सफर जोखिमभरा हो गया है।

    मौसम के हालात को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है। रोहतांग व कुंजम दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं, लेकिन मनाली काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु है।

    वाहन चालक बोले-बारालाचा दर्रे में आधा फीट बर्फबारी

    वाहन चालक रोकी व नरेंद्र ने बताया कि मनाली लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया बारालाचा दर्रे में आधा फीट बर्फ गिरी है। सुबह चार बजे मनाली से निकले थे। लगातार हो रहे हिमपात से सफर जोखिमभरा हो गया है।

    उन्होंने बताया कि हिमपात का क्रम इसी तरह जारी रहा तो मनाली लेह मार्ग वाहनों के लिए बन्द हो सकता है। दूसरी ओर मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। लाहुल सहित मनाली की सभी ऊंची चोटियों में हिमपात का क्रम जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    पुलिस चौकी हटते ही सरचू में रौनक घटी

    पर्यटन स्थल सरचू में रौनक घट गई है। हालांकि लेह मार्ग पर पर्यटकों का आना जाना जारी है लेकिन स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने अपना कारोबार लगभग समेट लिया है। तीन ढाबे अभी भी खुले हैं लेकिन पुलिस चौकी के हटने के बाद सरचू में रौनक कम हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Mandi News: कॉलेज रैगिंग को लेकर राज्यपाल सख्त, अटल विश्वविद्यालय से मांगी रिपोर्ट

    मौसम साफ होने के बाद ही करें सफर

    पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि मनाली लेह मार्ग के सभी दर्रों में हिमपात हो रहा है। दर्रों पर हो रहे हिमपात को देखते हुए मनाली-लेह व दारचा शिंकुला पददुम मार्ग पर मौसम साफ होने तक सफर न करें।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: प्रदेश के कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड