मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही लग्जरी बस में ऐसा काम, पुलिस के भी उड़ गए होश; हरियाणा का युवक गिरफ्तार
एसटीएफ मंडी टीम ने मनाली-हरिद्वार रूट पर एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद कर हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 'चिट्टा-मुक् ...और पढ़ें
-1783865802230_m.webp)
मनाली-हरिद्वार लग्जरी बस में 2.006 किलो चरस बरामद। एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
एसटीएफ ने मनाली-हरिद्वार बस से 2.006 किलो चरस पकड़ी
पानीपत, हरियाणा के रिंकू ठाकुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया
'चिट्टा-मुक्त हिमाचल' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई
संवाद सहयोगी, कुल्लू। प्रदेश सरकार के चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ मंडी टीम ने देर रात नियमित गश्त और निगरानी के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद कर हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एसटीएफ के नवस्थापित पुलिस थाना मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने मनाली-हरिद्वार रूट पर संचालित लग्जरी बस (एचआर-47एच-0011) की तलाशी ली। जांच के दौरान बस में सफर कर रहे एक यात्री के कब्जे से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित की पहचान 26 वर्षीय रिंकू ठाकुर पुत्र महावीर सिंह, निवासी राम चौक, हरि नगर, शिव मंदिर के समीप, मॉडल टाउन, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
खबरें और भी
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए चिट्टा-मुक्त हिमाचल जन-आंदोलन के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एसटीएफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।