Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manali-Leh Highway: खिली धूप के बीच बारालाचा दर्रे से आर-पार हुए 346 वाहन, साफ मौसम के बीच गाड़ियों की आवाजाही शुरू

    By jaswant thakurEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 10:52 PM (GMT+05:30)

    साफ व खिले मौसम के बीच मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। तय समय के अनुसार वाहनों को दारचा से सरचू व सरचू से दारचा की ओर जा रहा है और शुक ...और पढ़ें

    शुक्रवार को खिली धूप के बीच बारालाचा दर्रे से गुजरते वाहन
    शुक्रवार को खिली धूप के बीच बारालाचा दर्रे से गुजरते वाहन

    HighLights

    1. मनाली-लेह मार्ग पर तय समय के अनुसार भेजे जा रहे वाहन
    2. पारा लुढ़कने से जम रहा मार्ग पर पानी
    3. रात में सफर करनी नहीं है सुरक्षित

    जागरण संवाददाता, मनाली। साफ मौसम के बीच मनाली-लेह मार्ग (Manali-Leh Highway) पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। तय समय के अनुसार वाहनों को दारचा से सरचू व सरचू से दारचा की ओर भेजा जा रहा है। शुक्रवार को दारचा से लेह के लिए 126 वाहन रवाना हुए, जबकि लेह से 220 वाहन दारचा पहुंचे। सभी वाहन चालकों ने खिली धूप के बीच बारालाचा दर्रा पार किया।

    नौ से तीन बजे तक पार कर सकते हैं दर्रे

    सुबह शाम पारा लुढ़कने से दर्रों में पानी जम रहा है। रात को सफर खतरनाक है। खतरे को देखते हुए सुबह नौ से तीन बजे तक ही दर्रों को पार करने का समय तय किया है। पुलिस सख्ती से पालन करवा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय समय पर ही वाहन भेजे जा रहे हैं। लाहुल स्पीति पुलिस ने सुबह आठ से 11 बजे के बीच दारचा से सरचू व 11 से दोपहर दो बजे तक सरचू से दारचा की ओर वाहन भेजने का समय तय किया है।

    ये भी पढ़ें- मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के पास पुल जमीन में धंसा, यातायात हुआ बंद

    जंस्कार व कारगिल की ओर भी वाहनों की आवाजाही जारी

    लेह से मनाली आए वाहन चालक दोरजे, सोनम व रोकी ने बताया कि खिली धूप के बीच ही सफर करना सुरक्षित है। लेह मार्ग के सभी दर्रों में पारा लुढ़कने से पानी जम रहा है। वहीं, दारचा से शिंकुला होते हुए जंस्कार व कारगिल की ओर भी वाहनों की आवाजाही जारी है।

    346 वाहन बारालाचा दर्रे के पार गए

    शुक्रवार को 20 से अधिक वाहन दारचा से जंस्कार की ओर रवाना हुए। दारचा चौकी प्रभारी सीता राम ने बताया कि आज 346 वाहन बारालाचा दर्रे के आर पार हुए। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि तय समय अनुसार ही वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है। बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- पांच देवता ब्यास नदी के दूसरी छोर पर मनाते हैं दशहरा, नहीं करते नदी पार; आज भी कायम है पुरातन परंपरा