Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: अटल टनल के पास गिरा हिमखंड, पर्यटकों तक पहुंचा बर्फीला गुब्बार; सीटियां व शोर मचाकर किया आगाह

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

    मनाली में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल चोटी पर हिमखंड गिरा। दो दिन की बर्फबारी के बाद धूप खिलने पर यह घटना हुई। हिमस्खलन से कोई जा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास हिमखंड गिरा।

    2. बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंचा, कोई नुकसान नहीं।

    3. प्रशासन ने पहले ही पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था।

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल अटल टनल रोहतांग के छोर पर हिमखंड गिरा है। दो दिन बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिलने पर दोपहर के समय अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल की चोटी में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की रफ्तार इतनी तेज थी कि हवा में बर्फीले फाहे पर्यटकों तक पहुंच गए।

    पर्यटकों के लिए यह दृश्य रोमांच करने वाला रहा। लेकिन यदि कोई इसकी चपेट में आ जाता तो नुकसान भी हो सकता था। हिमखंड गिरता देखकर लोगों ने सीटियां बजाते हुए शोर मचाकर पर्यटकों को आगाह किया। 

    बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंचा

    धूप खिलते ही रविवार सुबह पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग पहुंचे थे। हिमस्खलन से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उससे उठा तेज बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंच गया। 

    प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर लगाया था प्रतिबंध

    गौर हो कि दो दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन की सिफारिश पर लाहुल स्पीति प्रशासन ने अटल टनल के नोर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही हिमखंड गिरने की पहले ही चेतावनी दी गई थी। 

    हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

    अप्रैल 2026 की शुरुआत में लाहुल स्पीति सहित मनाली के पर्यटन स्थलों में असामयिक बर्फबारी और मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण लाहुल सहित मनाली घाटी में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की माने तो लगातार जारी हिमपात से मनाली-केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

    लाहुल स्पीति जिला प्रशासन का कहना है कि हिमखंड गिरने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: एक अमरूद तोड़ने पर रेलिंग से बांध दी 6 साल की मासूम, ऊना में रिटायर्ड फौजी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: ऊना-रानीताल फोरलेन: 15 KM तक कम होगी दूरी, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की तैयारी, PMC संभालेगी कार्य


    खबरें और भी