Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव: महिला प्रत्याशी की मतदान से पहले ही अध्यक्ष की कुर्सी फाइनल, बंजार में निर्विरोध चयन

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 09 May 2026 04:09 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की नगर पंचायत बंजार में मतदान से पहले ही भाजपा समर्थित धनवंती देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं। यह पद अनुसूचित जाति क ...और पढ़ें

    नगर पंचायत बंजार में निर्विरोध वार्ड पार्षद चुनी गई धनवंती देवी विधायक व अन्य समर्थकों के साथ।

    नगर पंचायत बंजार में निर्विरोध वार्ड पार्षद चुनी गई धनवंती देवी विधायक व अन्य समर्थकों के साथ।

    HighLights

    1. बंजार नगर पंचायत में धनवंती देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।

    2. अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।

    3. भाजपा ने आरक्षण विसंगति का लाभ उठाकर जीत सुनिश्चित की।

    दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पंचायत व शहरी निकाय चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। कुर्सी पाने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच जिला कुल्लू की नगर पंचायत बंजार में मतदान से पहले ही महिला प्रत्याशी को अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई है। वार्ड छह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी धनवंती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

    उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

    अध्यक्ष पद रिजर्व और वार्ड नहीं आरक्षित

    रोचक यह है कि सात वार्डों में से किसी को भी अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया। इस विसंगति के संबंध में प्रशासन और एसडीएम कार्यालय में शिकायत भी दी गई थी लेकिन आरक्षण रोस्टर में बदलाव नहीं हुआ।

    भाजपा ने किया खेला

    भाजपा ने इस स्थिति को अवसर में बदलते हुए वार्ड छह से अनुसूचित जाति वर्ग की धनवंती देवी को चुनाव मैदान में उतार दिया। कांग्रेस इस वार्ड से प्रत्याशी नहीं उतार पाई। अब बाकी वार्डों में मुकाबला भले ही रोचक हो लेकिन वार्ड छह से निर्विरोध जीत ने भाजपा के लिए अध्यक्ष पद की राह आसान कर दी है।

    भाजपा की ओर से नगर पंचायत बंजार में वार्ड छह से धनवंती देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस यहां प्रत्याशी नहीं दे पाई। धनवंती देवी के निर्विरोध चुनने से अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा।
    -सुरेंद्र शौरी, विधायक बंजार

    बंजार में नगर पंचायत के लिए वार्ड छह से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दी गई थी लेकिन अब वह पलट गई हैं। धनवंती देवी ने हमें आश्वासन दिया था कि वह कांग्रेस के साथ हैं।
    -राम सिंह मियां, अध्यक्ष, एपीएमसी कुल्लू।

     

    खबरें और भी