Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुल्लू दशहरा उत्सव में मनोरंजन का भरपूर डोज, बॉलीबुड-पंजाबी गायक देंगे परफॉर्मेंस; पहली रात को साज भट्ट जमाएंगे रंग

    By davinder thakurEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 01:50 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर जोर शोर से जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है। इसमें बॉलीबुड पंजाबी गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 24 अक्ट ...और पढ़ें

    कुल्लू दशहरा उत्सव में बॉलीबुड-पंजाबी गायक देंगे परफॉर्मेंस
    कुल्लू दशहरा उत्सव में बॉलीबुड-पंजाबी गायक देंगे परफॉर्मेंस

    HighLights

    1. कुल्लू दशहरा उत्सव में बॉलीबुड-पंजाबी गायक देंगे परफॉर्मेंस
    2. पहली रात को साज भट्ट जमाएंगे रंग
    3. दशहरा उत्सव में 15 से अधिक देशों की संस्कृति भी कलाकेंद्र में देखने को मिलेगी।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू।International Kullu Dussehra Festival: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर जोर शोर से जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है। दशहरे के दौरान सात सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकार अपने हुनर से दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। इसमें बॉलीबुड, पंजाबी गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

    बॉलीबुड, पंजाबी गायक देंगे परफॉर्मेंस

    दशहरा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार गायकों के नामों की घोषणा कर दी है। 24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड, प्लेबैक सिंगर साज भट्ट स्टार कलाकार होंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को पंजाबी गायिका समीर कौर स्टार कलाकार, 26 अक्टूबर को उर्फ़नी ग्रुप, 27 अक्टूबर को शिवजोत सिंह, 28 अक्टूबर को पार्श्व गायक जसराज , 29 को मोनाली ठाकुर, 30 अक्टूबर को हिमाचली स्टार नाइट होगी। 

    दशहरा उत्सव में छह रात बॉलीवुड कलाकार जमाएंगे रंग 

    हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी कलाकार भी इसमें भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छह रात को बॉलीवुड के कलाकार रंग जमाएंगे। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे। दशहरा उत्सव की रात्रि सांस्कृतिक संध्या कलाकेंद्र में आयोजित की जाएगी।

    15 से अधिक देशों की संस्कृति की भी मिलेगी झलक

    दशहरा उत्सव में 15 से अधिक देशों की संस्कृति भी कलाकेंद्र में देखने को मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां करनी आरंभ कर दी है। प्रशासन की ओर लगभग 15 देशों के आने की पुष्टि हाे चुकी है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हर देश अपनी संस्कृति प्रदर्शित करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  वाटर सेस देने के बजाए निजी विद्युत कंपनियों ने जल उपकर आयोग से किए कई सवाल, कहा- पहले बताएं पानी कैसे मापा

    कई कलाकारों ने दिया ऑडिशन

     प्रदेश भर के कई कलाकारों ने ऑडिशन दिया है। इसमें से कुछ कलाकार कलाकेंद्र में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इस बार प्रशासन की ओर से प्रदर्शनी मैदान में भी मंच लगाया जाएगा। जहां पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

    यह भी पढ़ें- क्रिप्टो करेंसी की शिकायत के लिए पुलिस ने जारी किय हेल्पलाइन नंबर, अब आसानी से दर्ज हो जाएगी शिकायत