Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kullu News: कल कुल्‍लू दौरे पर रहेंगे CM सुक्खू, आपदा प्रभावितों को करेंगे राहत राशि प्रदान; जानिए पूरा प्‍लान

    By davinder thakurEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:55 AM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू कल कुल्‍लू दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रथ ग्राउंड ...और पढ़ें

    कल कुल्लू दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)
    कल कुल्लू दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जिले में जुलाई माह में आई आपदा से लगभग 4800 लोग प्रभावित हुए है।
    2. सुक्खू 21 अक्टूबर को आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार राहत राशि प्रदान करेंगे।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अक्टूबर को कुल्लू जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रथ ग्राउंड में मानसून सीजन के आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में जुलाई माह में आई आपदा से लगभग 4800 लोग प्रभावित हुए है।

    पैकेज के अनुसार राहत राशि प्रदान

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अक्टूबर को आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार राहत राशि प्रदान करेंगे। इस दौरान जिले में 522 पक्के कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। जबकि 1106 पक्के मकानों व 960 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ। इस अबधि के दौरान 190 व्यवसायिक प्रतिष्ठानो, 494 काऊ शेड, व 227 व्यक्ति के संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने नए शिक्षकों के पद भरने की कवायद की शुरू, दूरदराज के क्षेत्रों में होगी तैनाती: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    कृषि जमीन भी बाढ़ से प्रभावित

    इसी दौरान 213 किसानों की 1000 बीघा से अधिक कृषि भूमि, 66 लोगों की 100 बीघा गेर कृषि जमीन भी बाढ़ से प्रभावित हुई। इस दौरान 511 व्यक्तियों के लगभग 815 बीघे के बगीचों,504 झुगीयों व अन्य को नुकसान हुआ। आशुतोष गर्ग ने कहा कि आपदा प्रभावितों को लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए है। मनाली से 20 बसे,कुल्लू उपमंडल से 30,बंजार से 26 व आनी से आठ बसे प्रभावितों की सुविधा के लिए लगाई गई।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: अब पर्यटक बसों और विशेष सड़क कर कम करेगी प्रदेश सरकार, सीएम सुक्खू ने लिया फैसला

    खबरें और भी