विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू का दो दिवसीय कुल्लू दौरा तय, भुंतर, बजौरा और पिरड़ी में करेंगे विकास योजनाओं का शुभारंभ

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:37 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 और 27 अक्टूबर को कुल्लू के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. CM सुक्खू 26-27 अक्टूबर को कुल्लू दौरे पर।

  2. अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

  3. भुंतर, बजौरा, पिरड़ी में विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 26 और 27 अक्टूबर को कुल्लू जिला के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अंतिम दो दिनों में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 27 अक्टूबर को वह दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

बंजार विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे बजौरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचेंगे। यहां वह बंजार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

ड्रोन शो और लेजर शो में आएंगे

मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे पिरड़ी पहुंचकर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6:10 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान में आयोजित ड्रोन शो, लेजर शो और ग्लोबल डांस कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। शाम 7:50 बजे भगवान रघुनाथ जी के शिविर में पूजा-अर्चना करेंगे। रात 9:35 बजे लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दशहरा के समापन समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुल्लू कार्निवल में भाग लेंगे। इसके बाद लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। दशहरा उत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन को विशेष महत्व मिलेगा। इस दौरान वह कुल्लू के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में मजबूत होगा सेना का आधारभूत ढांचा, राज्य सरकार ने वन भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।