Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: मनाली के अंजनी नाले में बाढ़, पुल के उपर से पलचान गांव पहुंचा पानी; 8 घंटे बंद रहा लेह मार्ग

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 09:43 AM (IST)

    हिमाचल (Himachal News) के मनाली में स्थित अंजनी नाले में एक बार फिर बाढ़ आ गई। जिसके बाद नाले ने अपनी दिशा बदल ली और बाढ का पानी सड़क पर बहने लगा। जिस ...और पढ़ें

    मनाली के अंजनी नाले में एक बार फिर आई बाढ़
    मनाली के अंजनी नाले में एक बार फिर आई बाढ़

    HighLights

    1. मनाली के अंजनी नाले में आधी रात में आई बाढ़
    2. नाले ने बदली दिशा, सड़क पर बहने लगा पानी
    3. कई घंटों तक प्रभावित रहा लेह मार्ग

    जागरण संवाददाता, मनाली। अंजनी नाले में रविवार रात फिर से बाढ़ आ गई। नाले ने फिर दिशा बदली और पानी सड़क से होकर बहने लगा। हालांकि रात के समय वाहनों की आवाजाही न होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन मनाली लेह मार्ग बंद हो गया।

    मार्ग बंद होने से लाहुल स्पीति व लेह आ जा रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पलचान पुल के पास नाला सड़क का कुछ हिस्सा बहा कर ले गया। साथ ही पानी पुल के उपर से पलचान गांव तक पहुंचा गया।

    ग्रामिणों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

    ब्यास नदी से पलचान के दो घर खतरे में पड़ गए हैं। ढाले राम, संतोष, हुक्म राम, पूर्ण चन्द, दौलत राम व देव राज ने बताया कि ब्यास नदी उनके घर तक पहुंच गई है। जिस कारण उन्हें घर खाली करने पड़े हैं।

    उन्होंने बताया कि समय रहते सरकार कोई समाधान नहीं करती है तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। इन ग्रामीणों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    आधी रात अंजनी नाले में आई बाढ़

    पलचान के पूर्व प्रधान सिंघी राम ने बताया कि रविवार रात को फिर से रात दो बजे अंजनी नाले में बाढ़ आ गई। आधी रात नाले में पानी का जलस्तर बढ़ गया। नाले में आई बाढ़ का पानी पुल से होते हुए गांव तक पहुंच गया था।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि अंजनी नाले में बाढ़ आने से पुल के पास पत्थरों का ढेर लग गया है। इसके कारण नाले ने दिशा भी बदल ली है। पहले नाला दस फीट गहरा था लेकिन अब मलबा भरने से नाला सड़क से ऊंचा हो गया है। इस मलबे को समय पर नहीं हटाया तो पलचान गांव सहित पुल को नुकसान पहुंच सकता है।

    बीआरओ का कार्य कर रही गर्ग एंड गर्ग कंपनी लगातार इस स्थान पर अपनी ओर से बीआरओ का सहयोग कर रही है। आज भी गर्ग कंपनी ने सड़क बहाल करने में भूमिका निभाई।

    रात को इस मार्ग पर सफर करने से किया मना

    एसडीएम मनाली रमण कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। बीआरओ की टीम सुबह ही सड़क बहाली में जुट गई और लगभग 10 बजे सड़क बहाल कर दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रात को इस मार्ग पर सफर न करें। उन्होंने पर्यटकों व वाहन चालकों से आग्रह किया कि मौसम के हालात देखकर ही सफर करें।

    यह भी पढ़ें: Kullu Cloud Burst: मणिकर्ण में बादल फटने से भारी नुकसान, पुल बहने से कट गया संपर्क; स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी फंसे