रोहतांग में फोटो खींचते खाई में गिरा गाजियाबाद का स्कूली छात्र, मौके पर तोड़ा दम; मनाली घूमने आया था ग्रुप
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में गाजियाबाद के एक स्कूली छात्र की फोटो खींचते समय खाई में गिरने से मौत ...और पढ़ें

रोहतांग पास घूमने गया छात्र ढांक से गिर गया।
HighLights
रोहतांग दर्रे में फोटो खींचते समय हादसा
गाजियाबाद का 11वीं का छात्र रुद्र कुमार मृत
पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा
जागरण टीम, मनाली। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे में घूमने आया स्कूली छात्र हादसे का शिकार हो गया। छात्र ढांक से गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है गाजियाबाद से स्कूली छात्रों का दल मनाली घूमने आया था। मंगलवार को छात्रों का दल रोहतांग पास घूमने गया था, इस दौरान एक छात्र हादसे का शिकार हो गया।
सभी बच्चे फोटोग्राफी कर रहे थे। यह बच्चा फोटो लेने ढांक के किनारे चला गया और अचानक पांव फिसलने से नीचे गिर गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
11वीं का छात्र था रूद्र
17 वर्षीय रूद्र कुमार पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार निवासी जी-373, जसवंत विहार, आकाश नगर, इंदरगढ़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह ब्राइटलैंड स्कूल गोविंदपुरम गाजियाबाद में कक्षा 11वीं वाणिज्य का छात्र था।
फोटो खिंचवाने के लिए रुक गए थे छात्र
ग्रुप ने मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों में घूमने के बाद मंगलवार को बर्फ से ढके रोहतांग दर्रे पर घूमने का कार्यक्रम बनाया था। रोहतांग से पहले ही छात्र फोटो खींचने के लिए रुक गए, इस दौरान अचानक पांव फिसलने से छात्र गहरी खाई में जा गिरा, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।
