विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा से 44 स्कूली छात्रों को लेकर मनाली पहुंचा बस ड्राइवर, अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिरने के बाद मौत

By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:46 PM (IST)

हरियाणा के एक स्कूल बस चालक की मनाली में अचानक मौत हो गई, जब वह छात्रों को लेकर वशिष्ठ मंदिर ...और पढ़ें

मनाली में स्कूल बस ड्राइवर की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

मनाली में स्कूल बस ड्राइवर की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हरियाणा के स्कूल बस चालक की मनाली में मौत।

  2. वशिष्ठ मंदिर जाते समय अचानक सड़क पर गिरे।

  3. बस में 44 स्कूली छात्र थे, सभी सुरक्षित।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में विद्यार्थियों को लेकर घूमने आए हरियाणा के एक स्कूल बस चालक की अचानक मौत हो गई। 32 वर्षीय योगेश पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव शिवाणा, जिला झज्जर, हरियाणा के निवासी थे। वह हरियाणा के मॉडल गुरुकुल पब्लिक स्कूल, दुवलधन की बस लेकर विद्यार्थियों के साथ मनाली आए थे। वशिष्ठ मंदिर जाते समय वह अचानक सड़क पर गिर पड़े। 

इसके बाद स्कूल प्रबंधन उसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस में सवार थे 18 छात्र और 26 छात्राएं

एएसआई देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि योगेश स्कूल बस एचआर 63ई 0310 का चालक था। बस में 18 छात्र और 26 छात्राएं कुल 44 सवार थे। दिन में करीब 1:40 बजे जब सभी वशिष्ठ मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी चालक अचानक सड़क पर गिर पड़ा।

स्कूल स्टाफ तुरंत ले गया अस्पताल

स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य उसे तुरंत मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस ने मृतक के भाई के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली स्थित शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: नाहन में हिंसा के बाद भाईचारे की तस्वीर: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का सिख समुदाय ने किया स्वागत, लगे जयकारे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।