Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kullu: खत्‍म होने की कगार पर Apple Season, अब अनार और जापानी फलों से महकेंगी मंडियां; बागवानों के चेहरे खिले

    By davinder thakurEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 10:18 AM (IST)

    Kullu News हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में सेब सीजन खत्‍म होने की कगार पर है। ऐसे में अब जिला कुल्लू में अनार और जापानी फल से मंडियां महकने लगी है। कुल्ल ...और पढ़ें

    सेब सीजन खत्‍म होने की कगार पर, अनार शुरू
    सेब सीजन खत्‍म होने की कगार पर, अनार शुरू

    HighLights

    1. अब तक जिला कुल्लू की नौ मंडियों से 18 लाख 24 हजार 493 पेटियां अन्य राज्यों को भेजी जा चुकी है।
    2. कुल्लू के सेब की अन्य राज्यों में अधिक डिमांड रहती है।
    3. इस बार सेब की कम पैदावार हुई।

    दविंद्र ठाकुर, कुल्लू: सेब से जिला भर की मंडियों में दो माह तक रौनक रही। अब सीजन समाप्त होने के कगार पर है। उंचाई वाले क्षेत्र में इसी सप्ताह छुटपुट सेब आना बाकि है। अगले सप्ताह से कुछ एक बागवान मंडियों में सेब बेचने को लाते हैं। अब तक जिला कुल्लू की नौ मंडियों से 18 लाख 24 हजार 493 पेटियां अन्य राज्यों को भेजी जा चुकी है।

    इसमें सबसे अधिक सेब बंदरोल सब्जी मंडी में पहुंचा है। यहां पर 907597 पेटियां अन्य राज्यों को भेजी गई है। जबकि पतलीकूहल मंडी से 449670 पेटियों का कारोबार हुआ है। ऐसे में अब जिला कुल्लू में अनार और जापानी फल से मंडियां महकने लगी है।

    कुल्‍लू के सेब की रहती है ज्‍यादा डिमांड

    कुल्लू के सेब की अन्य राज्यों में अधिक डिमांड रहती है। इस बार पहले ही सेब की कम पैदावार है। लोअर बेल्ट के सेब को इस बार अच्छे दाम मिले जबकि उंचाई वाले इलाकों के बागवानों को सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पाए हैं। भुंतर मंडी में बिना बिज के सिंदुरी, और मृदु़ला अनार 200 रुपये प्रति किलो तक बिका।

    यह भी पढ़ें: Kullu: अनार के साथ-साथ जापानी फल ने दी सब्जी मंडी में दस्तक, खिल उठे बागवानों के चेहरे; इस दाम पर बिक रही फसल

    कुल्लू के भुंतर और बंदरोल मंडी में 280 क्विंटल अनार पहुंचा रहा है। ऐसे में जापानी फल की आमद में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिला कुल्लू के लगघाटी में सबसे अधिक जापानी की पैदावार होती है। इसके अलावा गड़सा, लगवैली, मौहल, जरी, बजौरा, में जापानी फल की पैदावार होती है।

    खबरें और भी

    सेब को छोड़ जापानी की ओर रूख

    कुल्लू के लगघाटी के बागवान सुरेश, कुमार, गडसा के लाल चंद ने बताया कि सेब से अब अनार और जापानी की ओर रूख किया है। इससे आमदानी भी अच्छी मिल रही है। जबकि सेब की तरह अधिक मेहनत भी नहीं होती है। हालांकि अनार में देख रेख अधिक चाहिए। फिर भी अनार के इस साल अच्छे दाम मिल रहे हैं। शुरू में बिना बिज के अनार के हमें 240 रुपये प्रति किलो तक दाम मिले हैं। जबकि सेब के दाम कई सालों से अच्छे नहीं मिल पाए हैं।

    यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त अधिकारी ने डुबोया क्रिप्टो करेंसी में लोगों का करोड़ों रुपया, घर-घर जाकर MLM में निवेश को उकसाया

    जिला कुल्लू में सेब सीजन अब समाप्ति की ओर है अब घाटी में अनार और जापानी फल आ रहा है। इसकी अन्य राज्यों में अधिक डिमांड है। आने वाले त्योहारी सीजन में अनार और जापानी फल की अधिक डिमांड रहती है। -राम सिंह मिंया अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू लाहुल स्पीति।