विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kullu Accident: डाेहलुनाला में स्कूटी अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी, बास्केटबाल खिलाड़ी की मौत

Published: Sat, 20 Sep 2025 06:30 PM (IST)

Himachal Pradesh Kullu Accident कुल्लू में एक दर्दनाक हादसे में एक युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी राहुल की मौत हो गई। उसकी ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवा बास्केटबाल खिलाड़ी राहुल की मौत हो गई।
सड़क हादसे में युवा बास्केटबाल खिलाड़ी राहुल की मौत हो गई।

HighLights

  1. कुल्लू में स्कूटी ब्यास नदी में गिरी |
  2. बास्केटबॉल खिलाड़ी राहुल की मौत |
  3. तेज रफ्तार और लापरवाही बनी कारण |

संवाद सहयोगी, पतलीकूहल (कुल्लू) : Himachal Pradesh Kullu Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी की मौत हो गई। पतलीकूहल थाना क्षेत्र में डोहलुनाला के पास एक स्कूटी सड़क से अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में राहुल पुत्र रूप सिंह गांव कटराईं जिला कुल्लू की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक स्कूटी एचपी 34 एफ 0379 अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। मृतक सड़क से लगभग 20 मीटर आगे गिरा हुआ था, जबकि स्कूटी 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

प्रतिभाशाली बास्केटबाल खिलाड़ी था राहुल

जिस युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है वह एक प्रतिभाशाली बास्केटबाल खिलाड़ी था। जिला बास्केटबाल संघ ने राहुल के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Himachal: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर ऊना में दो बाइकों की टक्कर में उत्तर प्रदेश के युवक की मौत, दो घायल

जिला बास्केटबाल संघ ने जताया दुख

जिला बास्केटबाल संघ के प्रधान संजय, महासचिव अंकुर, चेयरमैन मदन, और सभी कोचों तथा खिलाड़ियों ने राहुल के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और उन्हें हिम्मत व शक्ति मिलने की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal High Court: प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष का तबादला आदेश खारिज, 14 सितंबर को हुआ था विवादित स्थानांतरण

यह भी पढ़ें- Himachal: मायके में रह रही पत्नी को पति ने जम्मू कश्मीर से भेज दिया लिखित तीन तलाक, ...हत्या के लिए दी सुपारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।