Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंची हिमाचल सरकार की मदद, मनाली पहुंची केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं- PM को देंगे रिपोर्ट

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:56 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Disaster केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश स ...और पढ़ें

    मनाली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुई केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर।
    मनाली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुई केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर।

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का मनाली दौरा |
    2. बाढ़ पीड़ितों से मिलीं, प्रदेश सरकार पर निशाना |
    3. केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन |

    जागरण संवाददाता, मनाली। Himachal Pradesh Disaster, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मनाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मनाली गांव, समाहण, बाहंग, पलचान, सोलंग गांव में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की।

    मनाली के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुल्लू से सोलंग गांव तक वाहन द्वारा, जबकि कुछ जगह पैदल चलकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। अधिकांश प्रभावित परिवारों ने बताया कि इस आपदा के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सहायता नाममात्र मिली है तथा कोई भी अधिकारी मिलने भी नहीं आया है।

    प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं

    उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने जन सहयोग कर प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाई है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है, जबकि केंद्र सरकार की तरफ से प्रभावितों को हर प्रकार की सहायता दी जा रही है।

    प्रधानमंत्री को दी जाएगी रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं हिमाचल का दौरा कर 1500 करोड़ की राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का आदेश दिया है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने को कहा है।

    खबरें और भी

    जल्द बहाल होगा मनाली हाईवे, ब्यास का तटीकरण होगा

    उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों से बातचीत की है और एनएचएआई के अधिकारियों ने यह कहा है कि जल्द से जल्द कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे बहाल किया जाएगा और ब्यास नदी के तटीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: ऊपर से दरकते पहाड़ और नीचे तीर्थन नदी से भूमि कटाव, यहां हर पल सता रहा तबाही का डर

    नगदी फसलें मंडियों तक पहुंचाना प्राथमिकता

    फिलहाल हमारी प्राथमिकता रहेगी कि किसानों और बागवानों की नगदी फसलों को मंडियों तक किसी तरह पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों बागवानों का भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार का प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में किसानों को इस तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: मंडी में ट्रांसमिशन लाइन के टाॅवर बने परेशानी, भूधंसाव से बिगड़े हालात; कई घरों में आई दरारें