विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुल्लू के पूर्व SDM की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, यौन शोषण की शिकायत पर DGP ने दिए जांच के आदेश

Published: Sun, 28 Sep 2025 11:16 AM (IST)

Himachal Pradesh Kullu SDM case कुल्लू के पूर्व एसडीएम विकास शुक्ला पर एक महिला ने यौन शोषण और मारपीट के ...और पढ़ें

महिला के यौन शोषण मामले में कुल्लू के पूर्व एसडीएम के विरुद्ध जांच का आदेश दे दिया है। प्रतीकात्मक फोटो
महिला के यौन शोषण मामले में कुल्लू के पूर्व एसडीएम के विरुद्ध जांच का आदेश दे दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, मंडी। Kullu SDM case, कुल्लू के एसडीएम रहे 2013 बैच के एचएएस अधिकारी विकास शुक्ला के विरुद्ध पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दो दिन पहले पुलिस महानिदेशक व गृह सचिव को ईमेल कर यौन शोषण के आरोपों की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए थे।

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को ईमेल के माध्यम से आदेश जारी किए थे। मामले की जांच महिला थाना कुल्लू को सौंपी गई है।

महिला थाना की टीम शनिवार सुबह पीड़िता के घर पहुंची और बयान दर्ज करवाने को कहा। पीड़िता ने जरूरी काम का हवाला देते हुए दोपहर बाद थाना में आने की बात कही थी। पीड़िता करीब चार बजे थाना में पहुंची व वहां उपस्थित अधिकारियों को बताया कि वह मौखिक के बजाय लिखित शिकायत देंगी।

शिकायत उसने अपने लैपटाप पर तैयार करके रखी है। अपने अधिवक्ता से बात कर शिकायत में कुछ नए तथ्य शामिल करना चाहती हैं। लिखित शिकायत सौंपने के लिए उसने रविवार तक का समय मांगा है।

शादी का झांसा देकर तीन वर्ष यौन शोषण का आरोप

महिला ने शादी का झांसा देकर विकास शुक्ला पर तीन वर्ष तक यौन शोषण व पिटाई करने के आरोप लगाए हैं।

महिला आयोग ने एसपी कुल्लू से मांगी रिपोर्ट

उधर, राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर महिला आयोग कार्रवाई करेगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने रिपोर्ट मांगे जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- SDM ऊना पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, चैंबर में बुलाकर की जबरदस्ती; आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

यह भी पढ़ें- Una Murder: प्रेम संबंध, ...कोर्ट मैरिज और फिर मिली अधजली लाश, पति और चाचा की गिरफ्तारी खोलेगी हत्या का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।