Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kullu Landslide VIDEO: कुल्लू में मलबे में दबने से महिला की मौत, आनी में भूस्खलन का भयावह मंजर देख निकली लोगों की चीखें

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 12:46 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide कुल्लू में भारी बारिश के कारण ढालपुर में भूस्खलन हुआ जिसमें तीन लोग दब गए। एक महिला की हालत गंभीर है। आनी में निर्माणाधीन भ ...और पढ़ें

    जिला कुल्लू के आनी में हुआ भयंकर भूस्खलन। जागरण
    जिला कुल्लू के आनी में हुआ भयंकर भूस्खलन। जागरण

    HighLights

    1. आनी के नए बस अड्डे में गिरा भवन, आसपास बना खतरा
    2. कुल्लू के ढालपुर में भूस्खलन की चपेट में आए तीन लोग
    3. एक महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश जानलेवा होने लगी है। भारी बारिश जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बन चुकी है। लगातार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। आनी में भयानक भूस्खलन हुआ, मंजर देख लोगों की चीखें निकल गईं।

    वहीं, कुल्लू के ढालपुर में मकान गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। मलबे में दबने से 55 वर्षीय लता देवी पुत्री स्व. जीत राम निवासी ढालपुर की मौत हो गई, जबकि यादवेंद्र गुप्ता पुत्र टी आर गुप्ता घायल हैं।

    आनी में गिरा मकान, आसपास के भवन खतरे में

    आनी के नए बस अड्डे में  मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया। दोमंजिला मकान ढहकर भूस्खलन की वजह से सीधे सड़क पर पहुंच गया। इस भूस्खलन के कारण आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है, जबकि बस अड्डे के साथ बने भवनों को भी खतरा बन गया है।

    2023 में ढह गए थे आठ मकान

    इससे पूर्व 24 अगस्त 2023 को इसी स्थान पर आठ मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए थे। इस भवन को भी उसी समय खाली करवाया गया था। प्रशासन की ओर से इससे असुरक्षित घोषित करार दिया था। एसडीएम आनी लक्षमण कनेट थोड़ी देर में इस क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि अन्य भूस्खलन से संवेदनशील भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए यदि आवश्यकता हुआ तो आस पास के भवनों को खाली करवाया जाएगा। 

    ढालपुर में तीन लोग मलबे में दबे

    कुल्लू के ढालपुर में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी व अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ढालपुर में अटल सदन के पीछे पहुंची व तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। इसमें महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

    खबरें और भी

    कुल्लू में डरा रहा ब्यास का रौद्र रूप

    उधर, कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे रह रहे लोगों को डर बना है। पहले भी ब्यास नदी अपना रौद्र रूप दिखा चुकी है। औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में कमांद कैंची के पास लगभग 30 मीटर सड़क धंसने से पूरे चलौहन वार्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Disaster: हिमाचल आपदाग्रस्त राज्य घोषित, बजट में कटौती सहित हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

    अमरबाग में भूस्खलन की चपेट में आई कार

    अमरबाग में भूस्खलन की चपेट में रामप्रकाश की कार आ गई है। जिससे वह क्षतिग्रस्त हुई है। कुल्लू के बागन में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। जिस कारण 23 लोग बेघर हो गए हैं। मकानों में दरारें आ चुकी है।

    यह भी पढ़ें- चंबा-भरमौर NH पर मंत्रालय ने लिया संज्ञान, तय हो गया कितने दिन में खुलेगा मार्ग व कितनी लागत से बनेगा दोबारा