विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र से कुल्लू मनाली घूमने आए पर्यटक की हुई मौत, पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की लापरवाही से गई जान

Published: Thu, 30 May 2024 02:19 PM (IST)

महाराष्ट्र से घूमने के लिए कुल्लू मनाली घूमने आए पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की लापरवाही से मौत हो ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई मौत (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाराष्ट्र के पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई मौत
  2. महाराष्ट्र से कुल्लू मनाली घूमने आया था मृतक गौतम
  3. पायलट की लापरवाही से गई जान

जागरण संवाददाता, कुल्लू। जिला कुल्लू के रायसन के पास एक पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पर्यटक की ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय गौतम खरात पुत्र कृष्ण खरात के रूप में हुई। मृतक महाराष्ट्र के ठाणे जिले का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की लापरवाही से गई जान

मृतक गौतम खरात महाराष्ट्र से घूमने के लिए कुल्लू मनाली आया था। इस दौरान वह रायसन में पैराग्लाइडिंग करने गया। पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की लापरवाही के कारण वह ऊंचाई से छाती के बल नीचे गिरा जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Himachal Accident News: सिरमौर के महिपुर में टिपर ने बाइक सवारों को कुचला, युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

नियमों को ताक पर रखकर करवाई जाती है पैराग्लाइडिंग

जिला कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट में नियमों को ताक पर रखकर अभी भी पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। इस पर अभी तक पर्यटन विभाग अंकुश नहीं लगा पाया है। हालांकि सख्ती बरती जा रही है लेकिन अभी भी एसोसिएशन की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

जिस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पायलट पर्यटकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार एक के बाद एक हादसे से इस कारोबार में भी प्रभाव पड़ रहा है।

उधर मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। हादसे के पीछे क्या कारण रहे इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CM Yogi in Himachal: 'औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में आ गई...', कुल्लू में सीएम योगी बोले- राम भक्त ही राज करेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।