Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फबारी के बाद मनाली में 24 घंटे से ट्रैफिक जाम, गाड़ियों में फंसे हजारों पर्यटकों का स्वास्थ्य जांचने उतरी टीमें

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 03:58 PM (IST)

    मनाली में भारी बर्फबारी के कारण 24 घंटे से अधिक समय तक भीषण ट्रैफिक जाम रहा, जिसमें हजारों पर्यटक फंसे रहे। स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल क्लीनिक लगाकर फं ...और पढ़ें

    मनाली में ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटकों की सड़क पर जांच करते डाक्टर। जागरण

    मनाली में ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटकों की सड़क पर जांच करते डाक्टर। जागरण

    HighLights

    1. मनाली में भारी बर्फबारी से 24 घंटे ट्रैफिक जाम।

    2. स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल क्लीनिक से पर्यटकों की जांच की।

    3. प्रशासन के प्रयासों से स्थिति अब सामान्य हुई।

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में हजारों पर्यटक ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। मनाली से 18 मील तक भारी बर्फबारी हुई है। क्लाथ से मनाली के बीच आठ किलोमीटर में सबसे ज्यादा जाम लगा हुआ है। मनाली में शुक्रवार शाम से जाम लगा हुआ है और 24 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है।

    शुक्रवार को एक एंबुलेंस के जाम में फंसने से एक मरीज की मौत हो गई थी। शनिवार को भी यातायात जाम नहीं खुल पाया है, इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाला है।

    मोबाइल क्लीनिक लगाए

    ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच करने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा गया है। जगह-जगह मोबाइल क्लीनिक लगाकर पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सीएमओ डाक्टर रंजीत के निर्देश पर बीएमओ नग्गर डॉ. कर्ण व उनकी टीम मौके पर जुटी हुई है। पर्यटकों का बीपी भी जांचा जा रहा है। 

    Manali Health Team

    गाड़ियों में बैठे पर्यटकों को दी दवाएं

    विभाग की टीम ने गाड़ियों में बैठे पर्यटकों को दवाएं भी आवंटित की। लंबे अरसे बाद हुए हिमपात को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। सड़क पर बर्फ होने के कारण पर्यटकों के वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे, इस कारण जाम लगा हुआ है।

    लग्जरी बसें भी रांगड़ी में फंसी

    शुक्रवार को भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गई थी। मनाली से लौटने वाले पर्यटक सड़कों में बर्फ होने के कारण जगह जगह फंस गए। पर्यटकों को दिल्ली लेकर जाने वाली लग्जरी बसें भी रांगड़ी में फंस गई। सभी पर्यटकों ने वाहनों में ही रात बिताई।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Asian News International (@ani_trending)

     

    पुलिस व प्रशासन भी फील्ड में डटे

    एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा व उनकी टीम ने स्वयं देर रात तक मोर्चा संभाले रखा व हर एक पर्यटक तक पहुंचने की कोशिश की। सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।
    डीएसपी मनाली केडी शर्मा व उनकी टीम भी देर रात तक ट्रैफिक सुचारू करवाने को मौके में जुटी रही। हालांकि प्रशासन व पुलिस देर रात तक राहत कार्य में जुटा रहा लेकिन सड़कें बहाल नहीं हो पाई। शनिवार सुबह सभी विभाग अपने अपने हिसाब से राहत कार्य में जुट गए। 

    Manali snowfall 1

    डॉक्टर प्रीत ने रांगड़ी में लगाया क्लीनिक

    सिविल अस्पताल मनाली के डाक्टर प्रीत ने अपना क्लीनिक ही रांगड़ी में लगा दिया और पर्यटकों की सेहत को जांचा। 11 बजे के बाद हालात सुधरे और घंटों दिक्कत झेलने के बाद पर्यटक अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

    भारी हिमपात होने से व्यवस्था अस्त व्यस्त हुई थी। सभी विभागों को समय पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए थे। हालांकि गत रात पर्यटकों को दिक्कत हुई है लेकिन सभी विभागों ने युद्धस्तर पर कार्य किया है। मनाली में हालात अब सामान्य हो गए हैं। मनाली में पर्यटकों का स्वागत है।
    -भुवनेश्वर गौड़, विधायक, मनाली।

    यह भी पढ़ें: मनाली में बर्फबारी के बीच 16 KM लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटक, बर्फ पर फिसली गाड़ियां; प्रशासन ने जारी की एडवायजरी