Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Badminton Competition: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके इंद्रराज और श्याम, अंडर-19 डबल वर्ग में बने विजेता

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:21 PM (GMT+05:30)

    अंडर-19 डबल वर्ग में इंद्रराज और श्याम विजेता बने हैं। उन्होंने हेमंत व सौरभ को हराया। वहीं सिंगल में श्याम विजेता रहे उन्होंने इंद्रराज को हराया। अंड ...और पढ़ें

    नौ से 14 सितंबर तक चलने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
    नौ से 14 सितंबर तक चलने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

    HighLights

    1. नौ से 14 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    2. अंडर-19 डबल वर्ग में इंद्रराज और श्याम विजेता बने हैं। उन्होंने हेमंत व सौरभ को हराया।
    3. गुरुवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेता खिलाड़ियों को विधायक भुवनेश्वर गौड़ सम्मानित करेंगे

    मनाली, जागरण संवाददाता: पर्यटन नगरी मनाली में चल रही जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की 23वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभी तक काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं। नौ से 14 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह संख्या अब तक आयोजित प्रतियोगिता में सबसे अधिक है। अब तक आयोजित सभी फाइनल मुकाबले रोचक रहे हैं।

    अंडर-19 डबल वर्ग में इंद्रराज और श्याम बने विजेता

    अंडर-19 डबल वर्ग में इंद्रराज और श्याम विजेता बने हैं। उन्होंने हेमंत व सौरभ को हराया। वहीं, सिंगल में श्याम विजेता रहे, उन्होंने इंद्रराज को हराया। अंडर-17 लड़कों के डबल वर्ग में अभिजय और आदित्य की जोड़ी ने आदि और आयुष को हराया। अंडर-15 लड़कों के सिंगल वर्ग में अभिजय ने आदि को जबकि डबल में आदित्य और अभिजय ने आदि और कृष को हराया।

    यह भी पढ़ें- Himachal में खराब मौसम ने तोड़ी बागवानों की कमर, नहीं मिल रहे सेब के अच्छे दाम; केंद्र सरकार से भी नाराजगी

    लड़कियों के वर्ग में ये रही टॉप पर

    लड़कियों के सिंगल वर्ग में अदिति ने सृष्टि को और डबल वर्ग में अक्षिता और सृष्टि की जोड़ी ने लीजा और मन्नत को हराया। लड़कों के अंडर-13 के सिंगल वर्ग में शुभ ने देवेश को हराया, जबकि डबल में अभिनव और शुभ ने आशिमन और देवांश को हराया। लड़कों में अंडर-11 के सिंगल में कवेश ने आर्यन को तथा डबल में कवेश व राहुल ने आर्यन व उदय को हराया।

    अभी कुछ मुकाबले रह गए हैं शेष

    लड़कियों के सिंगल वर्ग में कनिका ने अंशिका को, जबकि डबल में दीपाली और आशना की जोड़ी ने मीनाक्षी और वंशिका को हराया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और प्रेस सचिव हेमराज ठाकुर ने कहा कि मनाली, कुल्लू, आनी, बंजार और निरमंड से तीन सौ अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। अधिकतर फाइनल मुकाबले आयोजित हो चुके हैं जबकि कुछ एक शेष हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम को प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेता खिलाड़ियों को विधायक भुवनेश्वर गौड़ के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kullu Rafting Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी रिवर राफ्टिंग, इस दिन से उठा सकते हैं लुत्फ