Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दिखेगी विदेशी संस्कृतियों की झलक, आज होगी इंटरनेशनल कल्चर परेड; 15 देशों के कलाकार लेंगे भाग

    By davinder thakurEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो चुका है। वहीं आज अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव (International Kullu Dussehra diwas) में पहली बार 15 देश ...और पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आज होगी इंटरनेशनल कल्चर परेड
    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आज होगी इंटरनेशनल कल्चर परेड

    HighLights

    1. कुल्लू दशहरा में आज होगी इंटरनेशनल कल्चर परेड
    2. दशहरा उत्सव में पहली बार निकाली जाएगी कल्चरल परेड
    3. कुल्लू के ढालपुर से कालेज गेट होते हुए निकाली जाएगी परेड़

    दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। International Kullu Dusseshra Diwas:  अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो चुका है। बीते दिन कई देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के आगे शीश नवाजा।

    साथ ही मेल-मिलाप भी किया। वहीं, आज अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार 15 देशों सहित स्थानीय सांस्कृतिक दल कल्चरल परेड निकाली जाएगी।

    15 देशों की सांस्कृतिक झलक का होगा दीदार

    कल्चरल परेड में 15 देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। पहली बार दशहरा उत्सव में इस प्रकार की कल्चरल परेड का आयोजन किया जा रहा है। यह परेड कुल्लू के ढालपुर के माल रोड होते हुए कॉलेज गेट तक निकाली जाएगी।

    कल्चरल परेड में स्थानीय कलाकार भी लेंगे भाग

    परेड में राज्य के विभिन्न जिलों की सांस्कृतिक झलक भी दिखेगी। इसमें कुल्लू, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा सहित कई जगह के कलाकार भाग ले रहे हैं। मंगलवार को इसका अभ्यास किया गया।

    इसमें विदेशी सांस्कृतिक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। बुधवार को शाम को कुल्लू के ढालपुर माल रोड में कल्चरल परेड को देखने के लिए लोगों की फिर से भीड़ जुटेगी।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या से गहरा नाता, PM मोदी भी मुरीद...रथ में सवार होकर निकलेंगे भगवान रघुनाथ; आज से शुरू हो रहा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव

    कल्चरल परेड में दिखेगी अमेरिका सहित कई देशों की संस्कृति

    इसमें रूस, इजराइल, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, थाईलैंड, ताइवान, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया , केन्या, दक्षिण सूडान, ज़ांबिया, घाना,इथियोपिया, रशिया, अमेरिका की संस्कृति दिखाई देगी।

    इस बार सरकार व जिला प्रशासन की ओर से दशहरा उत्सव को एक वैश्विक पहचान देने की कोशिश की जा रही है। दशहरा उत्सव समिति की ओर से इसके अभ्यास के लिए सुबह से ही तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में कुल्लू का दशहरा इस बार एक अमिट छाप छोड़ेगा।

    इस बार सफल रहा तो आगे होगा बेहतर

    अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार कल्चरल परेड का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। अगर इस बार यह आयोजन बेहतर रहा तो अगली बार भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) इससे बढ़ाने का प्रयास करेगी। इसके लिए अब हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बाहर भी भेजने का प्रयास करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का हुआ शुभारंभ, भगवान रघुनाथ के मंदिर में देवी-देवताओं ने नवाजा शीश