विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर पहुंचेंगी मनाली की वादियों में, अटल टनल और लाहुल की लोकेशन में करेंगी फिल्म शूटिंग

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 01:23 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 02:04 PM (IST)

जाह्नवी कपूर और लक्ष्य अभिनीत करण जौहर की फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग मनाली, अटल टनल और लाहुल-स्पीति में होगी। फिल्म यूनिट 30 अक्टूबर को मनाली पहुंचेगी।

बाॅलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मनाली में शूटिंग करेंगी।

बाॅलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मनाली में शूटिंग करेंगी।

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर और लक्ष्य 'लग जा गले' की शूटिंग के लिए मनाली।

  2. धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग मनाली, अटल टनल, लाहुल में।

  3. फिल्म यूनिट के आने से स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा।

जसवंत ठाकुर, मनाली। बॉलीवुड की बड़ी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली की वादियां एक बार फिर तैयार हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट मनाली आ रही है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता लक्ष्य सहित निर्देशक राज मेहता 30 अक्टूबर को मनाली पहुंच रहे हैं।

मनाली सहित लाहुल-स्पीति की खूबसूरत वादियों में लगभग एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। यूनिट के आने से मनाली से लेकर सिस्सू-कोकसर तक ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ की आवाज गूंज उठेगी।

अटल टनल और लाहुल की लोकेशन चुनीं

फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े स्थानीय कॉर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि लंबे अरसे के बाद इतनी बड़ी फिल्म यूनिट मनाली आ रही है। शूटिंग शेड्यूल में मनाली के अलावा अटल टनल, सिस्सू और लाहुल के कई लोकेशन शामिल हैं। 

फिल्मी कारोबार से जुड़े लोगों को मिलेगा रोजगार

उन्होंने बताया कि फिल्म यूनिट के आने से मनाली में फिल्मी कारोबार से जुड़े स्थानीय कलाकारों, होटल, ट्रांसपोर्ट और टेंट-लाइन प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को बड़ा रोजगार मिलेगा। इससे ऑफ सीजन में भी पर्यटन कारोबार को बल मिलेगा। 

मनाली और लाहुल रहे हैं फिल्मेकर्स की पसंद

गौरतलब है कि मनाली और लाहुल घाटी हमेशा से बालीवुड फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रही है। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म की शूटिंग से एक बार फिर घाटी में बालीवुड की चहल-पहल लौट आएगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाले चिनाब ब्यास लिंक प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय, NHPC की मुहर; सरकार ने जारी किया बजट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।