Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की अचानक मौत, दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था वीर सोरेन

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 10:08 AM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में मौतहो गया। वह दोस्तों के साथ घूमने आए थे। सोमवार को सोलंगनाला घूमने के बाद मंगलव ...और पढ़ें

    कैप्शन: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पोता वीर सोरेन  (फाइल फोटो)

    कैप्शन: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पोता वीर सोरेन (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मनाली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का मनाली में देहांत हो गया है। वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। सोमवार को सोलंगनाला व हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट आए।

    मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुका था जबकि अन्य दोस्त घूमने गए। दोस्त वापस लौट तो वीरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात दोस्तों को बताई। दोस्तों ने उसे दवाई दी। वीर दवाई खाकर सो गया। दोपहर ढाई बजे दोस्तो को वीरेन के विस्तर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी।

    दोस्तों ने जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे थे। दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में उसके मुंह से झाग भी निकला। सिविल अस्पताल में उसे सीपीआर दी गई लेकिन जांच उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल मनाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिविल अस्पताल मनाली में मृतक वीर सोरेन का शव स्ट्रैचर पर पाया गया। अन्वेषणाधिकारी द्वारा नाश का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा फोटोग्राफ लिए गए। निरीक्षण के दौरान नाश पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

    खबरें और भी

    मृतक के साथ आए उसके मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश का बयान कलमबंद किया गया। उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि मृतक उनके साथ दिनांक 22.02.2026 को मनाली घूमने आया था तथा वे सभी हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे।

    करीब साढ़े 12 बजे सोया था वीर

    दिनांक 23.02.2026 को वे सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे में ठहरे। मंगलवार दिन में वे सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे वापस लौटे तो वीर सोरेन सोया हुआ था।

    उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने Blinkit के माध्यम से दवाई मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह पुनः सो गया। लगभग 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वीर सोरेन बैड से नीचे गिरा हुआ था।

    मनाली में रखवाया गया शव

    तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को सुरक्षित रूप से शवगृह, मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजन मनाली पहुंच गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही है।