'हिमाचल के अधिकारी हमारी सुनते ही नहीं', कंगना रनौत ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला
सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकाघाट में बच्ची की हत्या और कु ...और पढ़ें
-1783615490320_m.webp)
हिमाचल में आपरााधिक घटनाओं पर सांसद कंगना ने कांग्रेस सरकार को घेरा।
HighLights
कंगना ने हिमाचल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई
कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप
सांसद निधि के उपयोग में बाधाओं का भी जिक्र किया
संवाद सहयोगी, कुल्लू। सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल में हो रही आपराधिक घटनाओं व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरा और आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई।
कुल्लू के चंसारी में जनसभा के दौरान कंगना ने कहा कि अब रोजाना आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे प्रदेश की पहचान धूमिल हो रही है। कुछ माह पहले सरकाघाट में दिनदहाड़े बच्ची की हत्या और हाल ही में कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कथित लापरवाही से प्रसूता की मौत जैसी घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है।
समझ नहीं आता कि यह वही हिमाचल है जहां लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में रहते थे। ऐसे मामलों पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
सांसद कंगना रनौत ने जनसभा में भगवान बिजली महादेव का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश पर उनकी कृपा बनी रहे और बरसात में सभी की रक्षा करें। हिमाचल में भी कांग्रेस का उसी तरह सफाया होना चाहिए जैसा अन्य राज्यों में हुआ है।
आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली सहायता को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। बड़े विकास कार्यों में बाधाएं खड़ी की जा रही है और उनकी सांसद निधि उपायुक्त कार्यालय में फंसी है। हमारी अधिकारी सुनते नहीं है। 10 करोड़ रुपये से अधिक सांसद निधि से दिए गए, लेकिन प्रशासन मात्र डेढ़ करोड़ रुपये ही व्यय कर पाया। 17 से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें शुरू करवाई हैं।
कंगना ने लोगों से हिमाचल में भाजपा को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के नेता नरोत्तम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।