विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिमाचल और अधिक पिछड़ गया...', कंगना रनौत ने कहा- केंद्र से करूंगी अधिक बजट की मांग

Published: Tue, 24 Jun 2025 02:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 02:54 PM (IST)

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पिछड़ा हुआ है और उसे केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। ...और पढ़ें

केंद्र से हिमाचल के लिए करूंगी अधिक बजट की मांग: कंगना रनौत

केंद्र से हिमाचल के लिए करूंगी अधिक बजट की मांग: कंगना रनौत

संवाद सहयोगी, कुल्लू। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल पहले से अधिक पिछड़ गया है। इसलिए हमें केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है और इस बारे में वह केंद्र में बात करेंगी। प्राकृतिक खेती, खेल व अन्य योजनाओं के लिए केंद्र से विशेष बजट देने की मांग करेंगी।

यह बात उन्होंने सोमवार को कुल्लू दौरे के दौरान पत्रकारों से कही। कंगना ने सोमवार को जिला विकास समन्वयक एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और सुझाव भी दिए। कंगना ने कहा कि प्रदेशभर के विकास के लिए वह केंद्र सरकार से आग्रह करेंगी।

कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में बड़ी योजनाएं लागू की हैं, लेकिन फिर भी हिमाचल पिछड़ गया है। हिमाचल में बनने वाली जैविक खाद को प्रमोट करने की पहल करनी चाहिए। एक फाइल बनाकर दी जाए, जिसमें सभी का ब्योरा हो।

प्राकृतिक खेती से जो अन्य राज्यों को राशि मिलती है वह हिमाचल के किसानों को भी मिले, इस पर कार्य करने की जरूरत है। बाजार में जहरीली दवाओं की दुकान पर लगाम लगानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शौरी आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।