विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव में जीत पर कुल्लू में भाजपा का जश्न, ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता; बोले- हिमाचल में भी दिखेंगे ऐसे नतीजे

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 05 May 2026 01:31 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद कुल्लू के ढालपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पटाखे ...और पढ़ें

बंगाल चुनाव में जीत पर कुल्लू में ढोल की थाप पर झूमते भाजपा कार्यकर्ता।

बंगाल चुनाव में जीत पर कुल्लू में ढोल की थाप पर झूमते भाजपा कार्यकर्ता।

HighLights

  1. कुल्लू में भाजपा ने बंगाल-असम जीत का जोरदार जश्न मनाया।

  2. कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर और पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

  3. हिमाचल में 2027 विधानसभा चुनाव में भी जीत की उम्मीद।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। पश्चिम बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढालपुर चौक पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर खुशी का इजहार किया। ढोल 

जश्न में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। 

जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि यह जीत देश की जनता के भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा देशभर में और मजबूती से उभरेगी।

आगामी चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता : शौरी

कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां जनहित में हैं और यही कारण है कि जनता लगातार पार्टी के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए भी पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

हिमाचल में इसी तरह के नतीजे दिखेंगे

जश्न के दौरान ढालपुर में काफी देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए जीत का जश्न मनाया और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के परिणामों की उम्मीद जताई। हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

इस अवसर पर अखिलेश कपूर, नरोत्तम, दानवेंद्र सिंह, युवराज बोध, ठाकुर चंद, अर्चना ठाकुर, अभिलाषा, बिंदिया सूद, राहुल सोलंकी, मीडिया प्रभारी विनोद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 'जीत हो तो EVM ठीक, हार गए तो हैक', BJP ने CM सुक्खू के बयान पर साधा निशाना; बोले- लोकतंत्र का नहीं यह मानसिकता का संकट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।