Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kullu Dussehra: भगवान रघुनाथ से मिलने आ रहे 332 देवी-देवता, रथ यात्रा से माहौल भक्तिमय; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 07:02 PM (IST)

    रविवार को भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो गया। रथ यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। राज्यपाल शिव प्रताप श ...और पढ़ें

    Kullu Dussehra: भगवान रघुनाथ से मिलने आ रहे 332 देवी-देवता, रथ यात्रा से माहौल भक्तिमय।
    Kullu Dussehra: भगवान रघुनाथ से मिलने आ रहे 332 देवी-देवता, रथ यात्रा से माहौल भक्तिमय।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। देव महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का रविवार को भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ आगाज हो गया। रथ यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रथ मैदान में पांव धरने को जगह नहीं बची। देव समागम के प्रति अटूट आस्था के चलते देश-विदेश से लोग रथ खींचने के लिए पहुंचे।

    रथ को खींचने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने भी रथ यात्रा को निहारा। उन्होंने रथ मैदान में पहुंचकर भगवान रघुनाथ जी के पास अपना शीश नवाया। जिला भर के 332 देवी-देवताओं को प्रशासन की ओर से निमंत्रण दिए हैं। 

    रथ ग्राउंड के लिए रवाना हुए

    सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद चार बजे भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से पालकी में सवार होकर कर रथ ग्राउंड के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह जगह जय श्री राम के नारों गूंजे। पहले से ही हजारों लोग और सैकड़ों देवी देवता ढालपुर में अधिष्ठाता की राह देख रहे थे।

    करीब 4:05 बजे अधिष्ठाता रथ ग्राउंड में प्रवेश हुए। भगवान रघुनाथ जी के ग्राउंड में पहुंचते ही पूरा ग्राउंड जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राज परिवार की दादी माता हिड़िंबा के रथ मैदान पहुंचते ही भगवान रघुनाथ के रथ के सभी पर्दे हटा दिए गए।

    खबरें और भी

    इसके बाद करीब 4:45 बजे रथ को चलाने का इशारा किया। श्रीराम चंद्र की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुई ऐतिहासिक रथ मैदान से रथ यात्रा शुरू हुई। सभी धर्मों के लोग एक साथ अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ जी का रथ खींचा।

    यह भी पढ़ें- Kullu Dussehra: क्यों खास है कुल्लू का दशहरा? खूब पहुंच रहे पर्यटक, होटल बुकिंग में मिल रहा जबरदस्त ऑफर

    रथ मैदान में पहुंचते ही माहौल भक्तिमय

    देव-मानस मिलन के प्रतीक इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ पर हजारों की तादाद में लोग ढालपुर मैदान पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोग ही नहीं विदेशी भी कैमरे में इस पल को कैद करते हुए नजर आए। रथ यात्रा में 85 देवी-देवता शामिल हुए।

    रथ यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव समेत कई देवताओं के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे। रघुनाथ के रथ मैदान में पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया।

    जयकारों से पूरा ढालपुर गूंज उठा। रथ यात्रा के साथ ही भगवान रघुनाथ और दशहरा में पहुंचे देवी देवता ढालपुर स्थित अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं। आज से 19 अक्टूबर तक सुबह-शाम यहीं पर भगवान रघुनाथ की विधिवत पूजा अर्चना होगी। हर दिन नए वस्त्रों का श्रृगांर होगा। हर दिन देव और मानव यहीं पर भगवान के आगे शीश नवाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Mandi News: तीन पुस्तकालय तैयार होने के बाद भी नहीं किया जा रहा लोकार्पण, उदघाटन का लंबा हुआ इंतजार