विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू दशहरा उत्सव में दिखा शिव परिवार का अद्भुत देव मिलन, बिजली महादेव के शिविर में हजारों श्रद्धालु नतमस्तक

By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:21 PM (IST)

कुल्लू दशहरा उत्सव में शिव परिवार का अद्भुत देव मिलन हुआ, जिसमें देवता बिजली महादेव, कार्तिक स्वामी, माता पार्वती और गणपति महाराज एक साथ मिले।

कुल्लू दशहरा के दौरान बिजली महादेव के शिविर में पहुंचा शिव परिवार। जागरण

कुल्लू दशहरा के दौरान बिजली महादेव के शिविर में पहुंचा शिव परिवार। जागरण

HighLights

  1. कुल्लू दशहरा में शिव परिवार का अद्भुत देव मिलन।

  2. बिजली महादेव, कार्तिक स्वामी, पार्वती और गणपति महाराज मिले।

  3. हजारों श्रद्धालुओं ने शिव परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में रविवार को शिव परिवार का अद्भुत देव मिलन देखने को मिला। देवता बिजली महादेव, देवता कार्तिक स्वामी, माता पार्वती और गणपति महाराज एक साथ मिले तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 

माता-पुत्र और दोनों भाइयों के मिलन के भावुक क्षणों को देखकर हारियान भी भाव-विभोर हो उठे। देवता कार्तिक स्वामी अपने अस्थायी शिविर से हारियानों के साथ माता पार्वती के स्थायी शिविर पहुंचे। यहां माता और पुत्र का भावपूर्ण देव मिलन हुआ। 

बिजली महादेव के दर पहुंचे मां पार्वती और कार्तिक स्वामी व गणपति

इसके बाद देवता कार्तिक स्वामी अपने भाई गणपति महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद गणपति महाराज अपनी माता पार्वती से मिले। माता पार्वती, देवता कार्तिक स्वामी और गणपति महाराज एक साथ देवता बिजली महादेव के अस्थायी शिविर पहुंचे। यहां पूरे शिव परिवार का देव मिलन हुआ। 

हजारों ने लिया सुख समृद्ध का आशीर्वाद

कुछ समय तक माता पार्वती, कार्तिक स्वामी और गणपति महाराज बिजली महादेव के शिविर में विराजमान रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने शिव परिवार के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता ने सभी लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। 

यह भी पढ़ें: कुल्लू में देव महाकुंभ: अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में पहुंचे सैकड़ों देवी-देवता, 366 साल से निभाई जा रही परंपरा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।