50 रुपये के टिकट से जीत ली लाखों रुपये की कार, कुल्लू दशहरा में रेडक्रॉस के लकी ड्रा में चमकी कइयों की किस्मत
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची जारी हो गई है। ...और पढ़ें

कुल्लू में लकी ड्रॉ के विजेता का टिकट दिखाते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। जागरण
HighLights
50 रुपये के टिकट से जीती लाखों की कार।
कुल 12 श्रेणियों में 201 पुरस्कार निकाले गए।
कार, बाइक, स्कूटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक इनाम।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान जिला रेडक्रास सोसायटी कुल्लू की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। डीसी एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डा. अमित कुमार शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के लिए ड्रॉ निकाला। प्रथम पुरस्कार का विजेता टिकट नंबर 008247 है। इन्होंने 50 रुपये में पर्ची खरीदी थी और लाखों रुपये की कार जीत ली।
बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग पुरस्कारों के लिए ड्रा निकाले। 12 श्रेणियों में 201 पुरस्कार निकाले गए। विजेताओं को 28 नवंबर तक पुरस्कार का दावा करना होगा।
इन टिकट नंबरों को भी पुरस्कार
दूसरे पुरस्कार के लिए 033511 और तीसरे के लिए 039134 नंबर निकला। चौथे पुरस्कार में 005917, 006575, 044414, 054932 और 070532 टिकट नंबर शामिल हैं। पांचवें पुरस्कार के विजेता 020152, 039417, 042591, 055381 और 055548 हैं। छठे और सातवें पुरस्कार में 10-10, आठवें और नौवें में 20-20 विजेता चुने गए हैं। दसवें पुरस्कार के तहत 30, 11वें में 50 और 12वें में 48 टिकट नंबर घोषित किए गए हैं। विजेता सूची में अपना टिकट नंबर देखकर संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
सेलेरियो कार या नकद
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में निकाले ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में मारुति सिलेरियो कार या 4,70,106 रुपये नकद, दूसरे पुरस्कार में रायल एनफील्ड मोटरसाइकिल या 1,85,854 रुपये और तीसरे पुरस्कार में एक्टिवा स्कूटी या 1,19,447 रुपये निर्धारित हैं।
लैपटॉप, मोबाइल और स्मार्ट टीवी भी मिलेंगे
इसके अलावा पांच एचपी लैपटॉप, पांच एलजी स्मार्ट टीवी, 10 मोबाइल फोन, 10 जेबीएल स्पीकर, 20 माउंटेन साइकिल, 20 आइएफबी माइक्रोवेव और 30 फिलिप्स जूसर दिए जाएंगे। 50 विजेताओं को 2,500 रुपये और 48 विजेताओं को 1,000 की नकद राशि मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।