Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के मनाली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरी नाले में गिरी गाड़ी; दो लोगों की मौत और तीन घायल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:44 AM (IST)

    मनाली-शनग पलचान मार्ग पर मनालसु नाले में एक गाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मनाली में मनालसु नाले में गिरी गाड़ी

    2. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

    3. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए

    जागरण संवाददाता, मनाली। मनाली शनग पलचान मार्ग पर क्लब हाउस के पास मनालसु नाले में गाड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए है। यह हादसा आधी रात लगभग एक बजे पेश आया है।

    मृतकों की पहचान रोहित कुमार पुत्र नेत्र सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी झीडी डाकघर नगवाईं जिला मंडी व करुण बोध पुत्र बाबू लाल निवासी गांव व डाकघर बजौरा तहसील कुल्लू जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायलों की पहचान विवेक पुत्र डीने राम झीडी डाकघर नगवाईं जिला मंडी, नरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश गांव केउली डाकघर थुनाग जिला मंडी व उर्मिला पुत्री प्रेम सिंह हाथीथान डाकघर भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी जयंत तिवारी ने रात एक बजे पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके में पहुंचने पर पाया कि काले रंग की जिमनी एचपी 26 ए 0011 लगभग 20 फीट नीचे मनालसु नाले में गिरी हुई थी।

    पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी मनाली मुनीश शर्मा ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घायलों का मनाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव मनाली के शव गृह में रखे है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

    खबरें और भी