Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manali Chandigarh Highway: मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर बनाला के पास भूस्खलन, फोरलेन पर लगा लंबा जाम

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 01:36 PM (GMT+05:30)

    मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर ओट के बनाला में भूस्खनल हुआ है। लैंड स्लाइड की वजह से फोरलेन ब्लॉक हो गया है। इस वजह से मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर लंबा जाम लग गया ...और पढ़ें

    मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर बनाला के पास भूस्खलन, फोरलेन पर लगा लंबा जाम
    मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर बनाला के पास भूस्खलन, फोरलेन पर लगा लंबा जाम

    मनाली, जागरण संवाददाता। मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर औट टनल के पास बनाला में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। फोरलेन के बाधित होने के कारण सड़क के दोनों और लंबा जाम लगा है। वहीं मार्ग को बहाल होने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा।

    वीक एंड होने और मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लगी हैं। रात को हुई भारी बारिश के बाद दिन में 11.30 बजे के करीब अचानक पहाड़ से मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए।

    गनीमत यह रही कि पर्यटन सीजन होने के बावजूद कोई गाड़ी उस समय वहां नहीं थी, जिस कारण किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। अब मलबे को हटाने के लिए एनएचएआई की मशीनरी मंगवाई गई है। वहीं औट से पुलिस जवान मौके पर तैनात हैं।

    वहीं, पहाड़ों पर खराब मौसम की वजह से भूस्खलन काफी आम बात है। हालांकि, भूस्खलन की वजह से स्थानीय लोगों और सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कभी-कभी मार्ग को खुलने में काफी समय लग जाता है।

    खबरें और भी

    जाम लगने के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बड़े पत्थरों के गिरने के कारण मलबे को हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। लोगों का कहना है कि छोटे पत्थर भी बीच-बीच में गिर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Himachal: गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे टूरिस्ट, Hill Stations में लग रहे लंबे जाम