विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में दूध का क्या मिलेगा भाव? सरकार ने बढ़ाई खरीद दर; चार साल पूरे होने पर CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू दौरे पर ग्रामीण आर्थिकी मजबूत करने के लिए दूध, हल्दी, मक्की, लहसुन और अदरक के खरीद मूल्य बढ़ाने की घोषणा की।

चार साल पूरे होने पर कुल्लू पहुंचे सीएम सुक्खू, लोगों ने किया स्वागत। फोटो जागरण

चार साल पूरे होने पर कुल्लू पहुंचे सीएम सुक्खू, लोगों ने किया स्वागत। फोटो जागरण

HighLights

  1. दूध ₹61, हल्दी ₹150, मक्की ₹50 प्रति किलो खरीदेंगे।

  2. आयुर्वेदिक अस्पतालों में रिक्त पद भरे जाएंगे, स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी।

  3. स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटें 277 से बढ़कर 320 की गईं।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के बेहतर दाम देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू दौरे के दौरान बाजौर में जनससभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि सरकार के चार साल पूरे होने पर दिसंबर में दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा।

इसके साथ ही हल्दी 150 रुपये, मक्की 50 रुपये, लहसुन 80 रुपये और अदरक 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना है।

अस्पतालों में भरे जाएंगे रिक्त पद

मुख्यमंत्री ने बजौरा के आयुर्वेदिक अस्पताल और बंजार के सिविल अस्पताल के लिए धनराशि जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेदिक औषधालय में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पहले इन संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत पद भरे होने की स्थिति थी, जिसे बढ़ाकर 70 से 80 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

चिकित्सकों के लिए बढ़ेंगी सीटें

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटें 277 से बढ़ाकर 320 कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, अब सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 320 सीटों की व्यवस्था होगी। इससे चिकित्सकों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे और प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उपचार के लिए बाहर जा रहे लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष हिमाचल प्रदेश से लोग उपचार करवाने के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये बाहर खर्च कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं और पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध हों, ताकि लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख कम करना पड़े।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।