Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Road Accident: अटल टनल के पास पलटी मिनी बस, एक पर्यटक की मौत; 18 घायल

    Updated: Tue, 14 May 2024 10:55 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मनाली से बुरी खबर सामने आ रही है। जहां पर मनाली में अटल टनल के पास वाहन की पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में अभी तक 1 ...और पढ़ें

    Himachal Bus Accident: धुंधी पुल के पास पलटा पर्यटक वाहन।
    Himachal Bus Accident: धुंधी पुल के पास पलटा पर्यटक वाहन।

    जागरण संवाददाता, मनाली। अटल टनल से मनाली की ओर आ रहा पर्यटक वाहन धुंधी पुल के पास सड़क में लुढ़क गया। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 18 पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक वाहन लाहुल की ओर से मनाली आ रहा था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल निवासी यशस्वी नगर ठाणे वेस्ट (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

    मुंबई के ये पर्यटक हरियाणा के वाहन नंबर एचआर-55एपी-6911 में सुबह मनाली से कोकसर गए थे। शाम को वापसी के समय यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पर्यटकों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मनाली लाया।

    11 पर्यटकों को मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया गया। चार को सिविल अस्पताल, जबकि शेष को हरिहर अस्पताल मनाली में भर्ती किया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Shimla Crime: पहले नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, फिर दिखाई अश्‍लील वीडियो; आरोपी शिक्षक पर पॉक्‍सो के तहत केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल में दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी ने निकाले 80 कामगार, बाहर धरने पर बैठे लोग; फिर हुआ ये

    खबरें और भी